लेफ्टिनेंट कर्नल ने पत्नी को गोली मार कर की हत्या : लेफ्टिनेंट कर्नल ने खुद को भी गोली मार की खुदकुशी

by

फिरोजपुर : लेफ्टिनेंट कर्नल ने पत्नी को गोली मार हत्या कर दी है, उसके बाद खुद को भी गोली मार खुदकुशी कर ली है। पत्नी के माथे और कर्नल के गले के नीचे गोली लगी है। चर्चा है कि दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था और मामला वुमेन सेल में विचाराधीन था। इसलिए कर्नल ने पत्नी को गोली मार खुद को गोली मारी है। सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस ने वारदातस्थल पर पहुंच शव कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह वारदात सोमवार सुबह 9.10 बजे के करीब फिरोजपुर कैंट की एक यूनिट लाइन में घटी है।
पुलिस के मुताबिक सेना की सप्लाई डिपो (एएससी) बटालियन-507 में निशांत पंवार (40 साल के करीब) लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात था। उसका कुछेक समय से अपनी पत्नी डिंपल सिंह तोमर संग विवाद चल रहा था। चर्चा है कि दोनों का मामला वुमेन सेल में भी चल रहा था। सोमवार सुबह निशांत ने अपनी पत्नी डिंपल के माथे पर सरकारी राइफल से गोली मारी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। राइफल गले के नीचे रख कर गोली दागी है। दोनों के शव अलग-अलग जगह से मिले हैं। सूचना मिलते ही थाना कैंट प्रभारी प्रवीन शर्मा पुलिस पार्टी संग वारदातस्थल पर पहुंचे और शवों को कब्जे में कर अपनी तहकीकात शुरू कर दी है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में रखवाया गया है। उधर, सेना के प्रवक्ता का कहना है कि निशांत और डिंपल के बीच वैवाहिक कलह चल रही थी। इसीलिए निशांत ने ये कदम उठाया है। फिलहाल इस मामले की पुलिस और सेना अपने स्तर पर जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भरत भूषण का जलवा जारी : 6 महीनों में 6 गोल्ड, फिर जीती बॉर्डरमैन मैराथन

भटियात के बेटे ने फिर रचा इतिहास, फिरोजपुर मैराथन में जीता गोल्ड हिमाचल का गौरव बढ़ा रहे भरत भूषण, लगातार जीत रहे एक के बाद एक मेडल एएम नाथ। चम्बा : भटियात क्षेत्र की...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज ने रिपब्लिक डे को समर्पित क्विज़ कॉम्पिटिशन करवाया

गढ़शंकर :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा चलाए जा रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा की की अगुआई में गढ़शंकर के हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट ने एक्यूएसी के...
article-image
पंजाब

सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पुतला फूंका गया

गढ़शंकर : आज जनवादी स्त्री सभा गढ़शंकर ने भम्मियां में सलाहपुर मोहल्ला बृज भूषण शरण सिंह सांसद का पुतला फूंका। इस अवसर पर बीबी सुभाष मट्टू प्रांतीय उपाध्यक्ष, सुरिंदर कौर चुम्बर ब्लाक समिति सदस्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बद्दी-पिंजौर एनएच-105 के टेंडर में लगातार देरी पर श्री राम सेना लोकतांत्रिक और जनहितकारी तरीके से आंदोलन करेगी : टेंडर लगातार 9 वीं बार भी नहीं खुला

बद्दी 13 फरवरी (तारा) : बद्दी-पिंजौर एन.एच-105 के टेंडर में हो लगातार देरी पर श्री राम सैना ने जनहित में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द इसका टेंडर नहीं हुआ तो राम सेना...
Translate »
error: Content is protected !!