लैंगिक समानता, पॉक्सो एक्ट जागरूकता व महिलाओं की सुरक्षा पर की चोट

by

मिशन शक्ति के तहत 12 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के समापन पर शकुंतला मेमोरियल बीएससी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग सरोल में किया जागरूक

किशोरियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल मजदूरी और बाल विवाह के प्रति किया जागरूक

एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश राय के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति के तहत 12 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के समापन पर शुक्रवार को शकुंतला मेमोरियल बीएससी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग सरोल चम्बा में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता कॉलेज के चेयरमैन नवीन चौणा ने की। शिविर का उद्देश्य लैंगिक समानता, पॉक्सो एक्ट जागरूकता, महिलाओं की सुरक्षा, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य एवं मातृत्व संबंधित योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना था।


शिविर के दौरान मनोहर नाथ जिला मिशन समन्वयक ने कहा कि जागरूकता अभियान का उद्देश्य किशोरियों को कौशल विकास, एनीमिया व सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम से अवगत करवाकर उनके जागरूकता स्तर को बढ़ाना है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा, संरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती ज्योति ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न और “संकल्प हब” की भूमिका पर सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किया।
सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी श्रीमती मधु भारद्वाज ने “सखी वन स्टॉप सेंटर” और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन एवं लाभों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम कानून पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।


जागोरी संस्था की जिला समन्वयक श्रीमती उमा देवी ने खून की कमी (एनीमिया) जैसे गंभीर विषयों पर उपयोगी जानकारियाँ साझा की।
उन्होंने कहा कि यह जागरूकता शिविर समाज में महिलाओं और किशोरियों के लिए सुरक्षित, स्वस्थ एवं समान अवसरों वाले वातावरण के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
इस दौरान विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान ने किशोरियों को पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन कपिल शर्मा ने बाल विवाह और बाल मजदूरी के प्रति जागरूक किया। अंत में कॉलेज के चेयरमैन नवीन चौणा ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी का विशेष धन्यवाद किया और आग्रह किया कि संस्थान में समय समय पर इस तरह के जागरूगता अभियान का आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलती रहे। शिविर में विभाग से अरुण, अपराजिता, रेखा, शिवालिका व मुस्कान के साथ संस्थान के समस्त कर्मचारी एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा : नंदरूल, राजल, गाहलियां, आदि क्षेत्रों का दौरा करते हुए बारिश से हुए नुकसान का किया आकलन

अधिकारियों को दिए त्वरित सहायता के निर्देश धर्मशाला, 19 अगस्त। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आज जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां और कांगड़ा उपमंडल में विभिन्न क्षेत्रों में बरसात से हुए नुकसान का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया 30 जून तक पूरी करनी होगी : मत पेटियों में पहली बार लगाए जाएंगे क्यूआर कोड

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार को नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया 30 जून तक पूरी करनी होगी। राज्य चुनाव आयोग ने इसे लेकर प्रदेश सरकार को निर्देश जारी किए हैं। चुनाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने लुहनी-भराणा दा वासा संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन : जून 2027 तक भटियात के सभी गांव को मिलेगी सड़क सुविधा : पठानिया

चंबा, 14 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज शहीद सुभाष चंद की स्मृति में लगभग एक करोड़ रूपयों की राशि से निर्मित होने वाले लुहनी-भराणा दा वासा संपर्क मार्ग का विविधत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

Hamirpur News : दूसरे चरण के लिए 82 पंचायतों में सज गए 466 बूथ : वीरवार को सुबह 7 से सायं 3 बजे तक होगा मतदान

एएम नाथ।  हमीरपुर 27 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में वीरवार को सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक होने वाले मतदान और...
Translate »
error: Content is protected !!