लॉटरी माफिया के दबाव में प्रदेश में लागू हुई लॉटरी : जयराम ठाकुर

by

लॉटरी लागू हुई तो किस- किस से, और कितने में हुआ सौदा

पूर्व की सरकारों ने नुकसान देख, प्रदेश हित में बंद की लॉटरी

परमार जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में लॉटरी शुरू करने का फैसला सरकार द्वारा लॉटरी माफिया के दबाव में लिया गया। यह प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार से हित में नहीं है। प्रदेश में लॉटरी लागू हुई तो सरकार को यह भी बताना चाहिए कि फैसला किसके दबाव में लिया गया, किस- किस से क्या लेनदेन हुई? कहां लेन देन हुईं? सरकार द्वारा लॉटरी के पक्ष में चाहे जितने भी बहाने बनाए जाएं चाहे जितने भी तर्क दिए जाएं लेकिन एक बात साफ है कि लॉटरी हिमाचल प्रदेश के हित में नहीं है। यह किसी भी तरीके से जनहित में किया गया फैसला नहीं हो सकता। भारतीय जनता पार्टी एक सुर में लॉटरी सिस्टम को लागू करने के फैसले का कड़ा विरोध करती है और तत्काल वापस लेने की मांग करती है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जो सरकार 5 लाख नौकरी देने के नाम पर सत्ता में आई थी, युवाओं को स्वरोजगार देने, स्टार्टअप को प्रमोट करने, युवाओं का भविष्य संवारने के नाम पर झूठ बोल कर सत्ता को हथियाया था, वही सरकार आज आज प्रदेश के लिए लॉटरी को वैध करने को मास्टर स्ट्रोक बता रही है। जबकि जिन गारंटियों के नाम पर सत्ता में आई थी अब उनकी बात भी नहीं करती है। इस प्रकार की हर गतिविधि में प्रदेश और प्रदेश के युवाओं के नुकसान के अलावा कुछ भी नजर नहीं आता। लॉटरी लागू करने को लेकर जिस प्रकार से सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा तर्क दिया जा रहा है वह और भी हैरानी भरा है। क्या सरकार के पास शराब के अंधाधुंध ठेके खुलवाने, भांग की खेती को वैध बनाने, लॉटरी को कानूनन वैध घोषित करके राजस्व कमाने के अलावा और कोई विकल्प शेष नहीं बचा है? स्वाबलंबन जैसी योजनाओं को तो सरकार ने अघोषित रूप से बंद कर रखा है, रोजगार के सृजन के साधनों पर अपनी नाकामी से बंदिशें लगा रखी है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि 25 साल पहले जब भारतीय जनता पार्टी नीत प्रेम कुमार धूमल की सरकार आई तो लॉटरी को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया। क्योंकि उसके दुष्परिणाम मीडिया के माध्यम से, लोगों के माध्यम से हमारे सामने आ चुके थे। एक। जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों ने भी वह दौर देखा था किस तरीके से लोगों के घर नीलाम हुए, जमीन बिक गई और लोग अपनी तनख्वाह और पेंशन का एक बड़ा हिस्सा लॉटरी में गवाते रहे। सरकार की कोई भी योजना सिर्फ प्रदेश के लोगों को राहत देने के लिए होनी चाहिए उनकी जिंदगी में किसी भी प्रकार का व्यवधान डालने के लिए नहीं। मेरा मुख्यमंत्री से पुनः आग्रह है कि वह प्रदेश के युवाओं के भविष्य के बारे में सोचें और लॉटरी से होने वाले नुकसान के बारे में समझे और अपनी फैसले को वापस ले।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 119वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल लेकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने हिमाचल के निर्माण और विकास में डॉक्टर यशवंत परमार के योगदान को चित्रित करते हुए कहा कि डॉक्टर परमार के बनाए रास्ते और सुझाए आदर्शों पर चलकर हिमाचल ने ऐतिहासिक तरक्की की और अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी संजोए रखने के साथ-साथ उसे संवर्धित भी किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

20वें ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जोड़ मेले का भव्य समापन : पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी रहे समापन समारोह में मुख्य अतिथि

रोहित जसवाल।  ऊना, 23 जनवरी. संतोषगढ़ में मीरा बाई को समर्पित 20वें विशाल एवं ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जोड़ मेले का समापन समारोह गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकता के वातावरण में भव्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में सजी पोषक व्यंजनों की प्रदर्शनी, स्थानीय खानपान का बताया महत्व

पोषण माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों ने लिया भाग पोषण के पांच सूत्रों पर चर्चा, बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत करवाने का आह्वान एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले एम्बुलेंस मार्ग की रखी आधारशिला…सड़कें ग्रामीण क्षेत्र के विकास में निभाती है अहम भूमिका – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की :  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि सड़कें विकास की जीवन रेखा होती है और प्रत्येक ग्राम पंचायत तक बेहतर सड़क नेटवर्क पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। संजय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जबरन खींच कर ले गई प्रशांत किशोर को पुलिस – थप्पड़ जड़ा, धरनास्थल पर हुई झड़प

बिहार : 70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर को आखिरकार पुलिस ने धरने...
Translate »
error: Content is protected !!