लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो सामने आने पर आप ने भाजपा और भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ पर तीखा हमला बोला

by

चंडीगढ़। गुजरात के जेल से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो सामने आने पर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ पर तीखा हमला बोला है। आप के वरिष्ठ नेता नील गर्ग ने इस मामले पर सुनील जाखड़ को घेरा और सवाल करते हुए कहा कि बात-बात पर पंजाब को बदनाम करने वाली बात कहने वाले जाखड़ क्या इस मामले पर अपनी पार्टी की गुजरात सरकार से सवाल पूछेंगे।

गुजरात जेल से अपना नेक्‍सस चला रहा लॉरेंस:     आप ने कहा की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की जेल से अपना नेक्सस चल रहा है। इस वीडियो से यह बात साबित हो गई है। अगर सुनील जाखड़ सच में गैंगस्टरवाद के प्रति गंभीर हैं तो उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री से इस मामले पर सवाल करना चाहिए। उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री से ये भी पूछना चाहिए कि पंजाब में वहां से भारी मात्रा में नशा की तस्करी क्यों हो रही है?

पंजाब विरोधी बयान देते हैं जाखड़:      गर्ग ने कहा कि भाजपा के नेता और खासकर सुनील जाखड़ हमेशा पंजाब विरोधी बयान देते रहते हैं। कभी नशे के नाम पर तो कभी कानून व्यवस्था के नाम पर और कभी गैंगस्टर वाद के नाम पर पंजाब को बदनाम करने की कोशिश करते हैं, जैसे पूरे देश में पंजाब ही सबसे खराब राज्य है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शादी में बज रहा था डीजे, अचानक बुलानी पड़ी पुलिस : चोर वेटर की ड्रेस पहनकर पहुंचा और मौका पाते ही दूल्हे की मां का पर्स चोरी कर फरार

समराला:  समराला के निजी पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। शादी में आए लोग खाने-पीने और डांस में मशगुल थे। वहीं, दूल्हा गुरशरणदीप सिंह की मां मनजीत कौर अपने बेटे की शादी की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले तूफान आएगा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर – राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भी दे चुके पर्यटन करार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी माने जाने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। अब भारतीय जनता पार्टी के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ने की...
article-image
पंजाब

102 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ 1 गिरफ्तार

गढ़शंकर, 18 जुलाई : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को 102 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस. एच. ओ. गढ़शंकर हरप्रेम...
article-image
पंजाब

स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े तीन झपटमारों ने बैग छीना और फरार

नवांशहर  :   गढ़शंकर बाइपास पर कल बुधवार की देर शाम अपने काम से वापस घर लौट रही स्कूटी सवार युवती से बाइक सवार तीन झपटमारों द्वारा झपटमारी करने की जानकारी प्राप्त हुई है।...
Translate »
error: Content is protected !!