लोअर बढ़ेड़ा में 70 लाख से बनेंगे दो ओवरहैड टैंक और एक पंप हाउस, प्रो. राम कुमार ने भूमिपूजन कर किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

by

ऊना, 26 सितंबर – एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत लोअर बढ़ेड़ा में 2 ओवरहेड टैंक व एक पम्प हाउस का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इनके निर्माण पर लगभग 70 लाख रुपये की राशि व्यय होगी।
इस दौरान अपने संबोधन में प्रो. राम कुमार ने कहा कि लोअर बढ़ेड़ा में 1.20 करोड़ से सिंचाई योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा लंडा मोहल्ला में लगभग एक करोड से सड़क बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां पर 1.10 करोड़ से खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा जिसका टैंडर हो चुका है और बहुत जल्द इसका शिलान्यास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से हरोली विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रुप में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा बाथू में 110 करोड़ रुपए की लागत से फूड पार्क का निर्माण किया गया है। साढ़े सात करोड़ की लागत से पंडोगा में आईटीआई के भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। हरोली में विद्युत विभाग की नया मंडल खोला गया है, 3.50 करोड़ रुपये से दुलैहड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का निर्माण किया गया है। 4.68 करोड़ रुपये से गोंदपुर में 33 केवी उप-केन्द्र बनाया गया। बीटन फेज-4 में 3.69 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। पोलियां बीत में 45 लाख रूपये की राशि से निर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तथा खड्ड में 2.16 करोड़ रूपये की राशि से पीएचसी भवन बनाया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रमा कुमारी, प्रधान लोअर बढ़ेडा अजय लवली, उपप्रधान लाल सिंह, सतीश ठाकुर, सरोज ठाकुर, करनैल जसवाल, तरसेम जसवाल, सोनू लंबड़, प्रेम सिंह, राजिंदर भोली, निर्मल सिंह, रवि, बलविंदर कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाएँ सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारक

एएम नाथ। चंबा : जिला कल्याण अधिकारी राज बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के जिन लाभार्थियों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाया है, वे 15 फरवरी तक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विश्व हिंदू परिषद नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या के मामले में दो खालिस्तानी गुर्गों के खिलाफ दायर हुई चार्जशीट

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को पंजाब में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या के मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो गुर्गों के खिलाफ आरोपपत्र...
हिमाचल प्रदेश

18 दिन में कोविड को हराकर स्वस्थ हुआ 58 वर्षीय बुजुर्ग, 45 तक पहुंचा था ऑक्सीजन सेचुरेशन

हरोली कोविड अस्पताल में बेहतर सुविधाओं के लिए प्रदेश सरकार का किया धन्यवाद ऊनाः कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति को जिला ऊना के कोविड अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। हरोली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैरी स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों को नवाजा : ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी शिक्षा की बेहतर सुविधाएं : किशोरी लाल

बैजनाथ, 01 दिसंबर। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि बच्चों को घर के नजदीक की पढ़ाई के अवसर मिल सकें। यह उद्गार मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज...
Translate »
error: Content is protected !!