लोकसभा चुनावों के साथ 9 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होते : तो केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ,प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनेगी : जयराम ठाकुर

by
हिमाचल से लोक सभा और विधान सभा उपचुनाव की सभी सीटें जीतेगी भाजपा,  देश को सिर्फ़ मोदी की गारंटी पर है भरोसा, झूठ बोलना कांग्रेस की पॉलिसी
एएम नाथ। धर्मशाला :   हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों के साथ 9 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होते हैं तो निश्चित तौर पर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के साथ प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी यह बात नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को धर्मशाला के नरवाणा में आयोजित परिचय बैठक में शिरकत करते हुए कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी हार गए, नैतिकता के आधार पर सीएम को उसी दिन त्यागपत्र दे देना चाहिए था। राज्यसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने 15 भाजपा विधायकों को विधानसभा से निष्कासित कर दिया, यदि भाजपा के 15 विधायकों को सस्पेंड न किया होता तो बजट पारित न होता और सरकार उसी दिन गिर जाती। सरकार ने सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि 3 निर्दलीय विधायकों ने अपने इस्तीफे प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिए हैं, लेकिन उन्हें स्वीकार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा ने सरकार को नाकामियों और झूठे वादों से तंग आकर, प्रदेश की मातृशक्ति और युवा शक्ति को उपेक्षा के कारण ही जनहित में अपनी विधायकी की परवाह नहीं की। प्रदेश के लोगों के हित के लिए नौ विधायक फिर से चुनाव में हैं।उन्होंने  प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के झूठी गारंटियों से प्रदेश के लोग परेशान हैं। अब तो माताएं और बहनें भी सरकार को कहने लगी हैं कि आपके 1500 रुपये नहीं चाहिए, इन्हें अपने ही पास रखो।
जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का एक दशक का कार्यकाल पूरा हो गया है, दूसरे दशक के कार्यकाल की मोदी सरकार शुरूआत करने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज करीब एक हजार लोग प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बने हैं, इसलिए सभी को बधाई। जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारा लक्ष्य उपचुनाव में धर्मशाला से सुधीर शर्मा को विजय दिलाने का है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला से जो कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं, उन सभी को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से एक जुट है और पूड़ी निष्ठा के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में लगे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री की एक बढ़कर एक जनहितैषी योजनाओं के कारण देश की दशा और दिशा बदली है। आज हम भारत को विकसित बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं आज हर भारतीय विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर दुआरा भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

गढ़शंकर । स्थानीय भगवान परशुराम भवन गढ़शंकर में श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर दुआरा श्री ब्राह्मण सभा (रजि.) गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हो जाएं सावधान अगर जा रहे हिमाचल ! वाहनों में डस्टबिन लगाकर ही करें एंट्री करे हिमाचल में…. नहीं तो होगा ये नुकसान

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में आज  से हर कमर्शियल वाहन में कूड़ेदान होना अनिवार्य कर दिया गया है. ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि लोग गाड़ी से कचरा सड़क या रास्ते...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विरेंद्र भट्ट मंडी नगर निगम के महापौर निर्वाचित, माधुरी कपूर बनीं उप महापौर

मंडी, 25 नवंबर : वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी के पार्षद एवं पूर्व उप महापौर विरेंद्र भट्ट मंडी नगर निगम के महापौर निर्वाचित हुए हैं, वहीं वार्ड नंबर 12 थनेहड़ा की पार्षद माधुरी कपूर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं से करवाया अवगत -‘वो दिन योजना ‘ के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास हि प्र द्वारा संचलित ‘वो दिन योजना’ के अंतर्गत छात्र छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं...
Translate »
error: Content is protected !!