लोकसभा चुनाव इसी साल अप्रैल से मई के बीच संभावित : लेटर में मतदान अंदाज़न तिथि अंकित – मुख्य निर्वाचन अधिकारी के लेटर में मतदान तिथि का हुआ खुलासा,

by

दिल्ली : देश में लोकसभा चुनाव इसी साल अप्रैल से मई के बीच संभावित है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजे गए तैयारियों संबंधित एक लेटर में मतदान तिथि अंकित है। इस लेटर के सामने आने के बाद लोकसभा का डेट वायरल होने लगा है। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान तिथि सामने आने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने साफ किया है कि किस तारीख को चुनाव है।

  चुनाव डेट को लेकर क्या कहा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने : मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। तैयारियों के लिए एक टेंटेटिव डेट निर्धारित किया गया है ताकि तैयारियों को फाइनल किया जा सके। इन तैयारियों के लिए एक पोलिंग डे का डेट संदर्भ के लिए चुना गया है। यह इलेक्शन की फाइनल डेट या कोई अनाउंसमेंट नहीं है बल्कि आंतरिक तैयारियां पूरी करने के लिए एक संदर्भ मात्र है।

चुनाव आयोग ने किया साफ :  मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली  के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर बताया गया है कि मीडिया में चुनाव की तारीख संबंधी कई तरह की बातें हो रही हैं। चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है बल्कि दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का चुनाव की तैयारियों संबंधी आदेश में जो टेंटेटिव डेट बताया गया है वह महज तैयारियों के लिए है जोकि इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के इलेक्शन प्लानर में दर्ज संदर्भ के लिए एक डेट है।  दरअसल, दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा 11 जिला निर्वाचन अधिकारियों  को भेजे गए एक सरकारी पत्र में लोकसभा चुनाव की संभावित तारीख 16 अप्रैल 2024 बताई गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी  दिल्ली के कार्यालय द्वारा जारी लेटर में कहा गया है कि आयोग ने संदर्भ के उद्देश्य से और चुनाव योजना में प्रारंभ और समाप्ति तिथियों की गणना के लिए अस्थायी रूप से 16 अप्रैल 2024 को वोटिंग डेट दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल के अंतर्गत विंटर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का सफल समापन

एएम नाथ। धर्मशाला, 29 दिसंबर : कांगड़ा वैली कार्निवल के अंतर्गत कांगड़ा जिला प्रशासन द्वारा फुटबॉल एसोसिएशन धर्मशाला के सहयोग से आयोजित विंटर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को...
article-image
पंजाब

मीनार-ए-बेगमपुरा की परियोजना के काम को तेज करने के लिए फंड उपलब्ध करवाने तथा खुरालगढ़ साहिब के पहुँच मार्ग को चौड़ा करने की मांग को स्वीकृत : पंकज

 गढ़शंकर। श्री गुरु रविदास मेमोरियल फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने आज पीडब्लयूडी विभाग के एक्सियन कमलनैन के साथ खुरालगढ़ साहिब में बनाई जा रही मीनार-ए-बेगमपुरा की परियोजना के काम का मौका देखा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए जनसहयोग ही कारगर हथियार: राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती

गांव स्तर पर कोविड टेस्टिंग शिविर में बोले राज्य वित्तायोग अध्यक्ष ऊना – कोविड संक्रमित लोग कवारंटीन होने के भय से कोरोना के लक्ष्णों जैसे खांसी, बुखार जुखाम आदि को हलके में लेकर अस्पताल...
article-image
पंजाब

खन्ना ने सफाई सेवकों संग की होली की खुशियां साँझा : होली के रंग देते हैं समरसता का सन्देश : खन्ना

होशियारपुर 15 मार्च : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि होली के रंग हमें समरसता का सन्देश देते हैं। खन्ना ने कहा कि जिस प्रकार होली में सभी रंग...
Translate »
error: Content is protected !!