लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा : मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहुंचे मंत्री ने लिया स्थिति का जायजा, प्रभावितों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा

by
एएम नाथ। मंडी, 30 जुलाई :   लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार तड़के हुई भीषण वर्षा से प्रभावित मंडी शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहुंचे मंत्री ने वार्ड नंबर 5 स्थित जेल रोड व पैलेस क्षेत्र के साथ-साथ ज़ोनल अस्पताल मार्ग, कल्याण धाम, सैण मुहल्ला और अन्य प्रभावित स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया।
मंत्री ने इस दौरान प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में तीन लोगों की दुखद मृत्यु हुई है और 22 से 25 घरों को आंशिक अथवा पूर्ण रूप से नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावितों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने बताया कि राहत और पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर भारी चट्टानें गिरने से रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं, जिन्हें रोबो मशीन से कंट्रोल ब्लास्टिंग के माध्यम से हटाया जाएगा ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अब आपदा पूर्व प्रबंधन को प्राथमिकता देगी। कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से एक व्यापक रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिससे समय रहते आपदा की चेतावनी दी जा सके।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में सड़क निर्माण के दौरान अनियंत्रित कटिंग पर पूरी सख्ती बरती जाएगी और सतत विकास के सिद्धांतों पर आधारित नई नीतियां लागू की जाएंगी।
दौरे के दौरान विधायक अनिल शर्मा, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, नगर निगम महापौर वीरेंद्र भट, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, एडीसी गुरसिमर सिंह, नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर, एसडीएम रूपिंदर कौर सहित लोक निर्माण, जलशक्ति, विद्युत, वन तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ।  शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान और सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशे से दूर संयुक्त प्रयास से ही रखा जा सकता – अजय कुमार यादव

सोलन : नशामुक्त भारत अभियान के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजन का समन्वय आवश्यक है। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव आज यहां नशा मुक्ति के लिए संयुक्त कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएचपीसी लिमिटेड, चमेरा-II पावर स्टेशन द्वारा जिला चम्बा में स्वच्छ पेयजल की दिशा में ऐतिहासिक कदम

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया पीएम श्री राजकीय आदर्श कन्या विद्यालय चम्बा में आर.ओ. वॉटर प्यूरीफायर का उद्घाटन एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एक छात्र की छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई, पुलिस ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। मृतक की पहचान किन्नौर जिले के निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!