लोक प्रशासन शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

by

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने लोक प्रशासन के शिक्षकों के 78 पदों (पोस्ट कोड 26034) को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 30 जून को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण 93 उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 4 अगस्त को सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी। इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।
सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 14 मार्च को : मैसर्ज़ एकता एन्टरप्राइज़िज गुरूग्राम द्वारा लिवगार्ड बैट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मुबारिकपुर, परवाणु व सोलन हेतू

ऊना, 10 मार्च – मैसर्ज़ एकता एन्टरप्राइज़िज गुरूग्राम द्वारा लिवगार्ड बैट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मुबारिकपुर, परवाणु व सोलन हेतू कैम्पस साक्षात्कार 14 मार्च को प्रातः 9 बजे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आईटीआई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद अनुराग ठाकुर ने लिया सीयू की निर्माणाधीन साइट का जायजा.. कहा- : केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में हिमाचल और देशभर के छात्रों के लिए एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट –

रोहित भदसाली। देहरा : लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को कांगड़ा जिला के देहरा पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की निर्माणाधीन साइट का निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने देहरा में नए कार्यालय खोलने के लिए भूमि का किया निरीक्षण : हर साल देहरा उत्सव का किया जाएगा आयोजन

देर सायं अधिकारियों के साथ कांगड़ा जिला में विकास कार्यों की समीक्षा राकेश शर्मा :देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में 25 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होगा एकीकृत एक्वा पार्क

एएम नाथ। हमीरपुर : ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ते हुए, राज्य सरकार द्वारा हमीरपुर जिला के नादौन में 25 करोड़ रुपये के निवेश से एक एकीकृत एक्वा...
Translate »
error: Content is protected !!