लोक सभा चुनाव संबंधी अलग-अलग मंजूरियों के लिए सिंगल विंडो प्रणाली स्थापित :   मंजूरियों संबंधी नोडल अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई ट्रेनिंग

by

होशियारपुर, 22 मार्चः   लोक सभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार संबंधी अलग-अलग किस्मों की मंजूरियां देने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की ओर से जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स होशियारपुर में दूसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 210 (एम.ए. ब्रांच) में सिंगल विंडो प्रणाली स्थापित की गई है। जिला स्तरीय सिंगल विंडो टीम के इंचार्ज सहायक कमिश्नर दिव्या.पी (आई.ए.एस) ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि मंजूरियों संबंधी एन.ओ.सी लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए जन प्रतिनिधित्व एक्ट, 1951 की धारा 26 के अंतर्गत जिला स्तर व विधान सभा स्तर पर सिंगल विंडो प्रणाली स्थापित कर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

      मंजूरियों संबंधी नोडल अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आनलाइन मंजूरियों के बारे में ट्रेनिंग देने के मौके पर उन्होंने बताया कि इस टीम में सुपरीडैंट डी.सी कार्यालय बलकार सिंह, दीपक त्रेहन, संजीव कुमार, आनंद सिंह, हरमीत सिंह, गगनदीप, दीपक कुमार व कुलदीप सिंह शामिल है। उन्होंने बताया कि उक्त टीम के इंचार्ज, उम्मीदर/आवेदक को मंजूरियां देने के लिए अलग-अलग कमेटियों के नोडल अधिकारियों के साथ तालमेल कर जरुरी शर्तें पूरी करवाएंगे व सिंगल विंडो के माध्यम से मंजूरियां जारी करवाने के जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बताया कि समूह नोडल अधिकारी जिला स्तर पर स्थापित सिंगल विंडो टीम को अपने-अपने विभाग का एन.ओ.सी भेजेंगे।

      उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर सिंगल विंडों स्थापित करने के साथ विधान सभा स्तर पर भी सिंगल विंडो स्थापित की गई हैं। उन्होंने समूह टीम अधिकारियों/कर्मचारियों को हिदायत की कि राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों की ओर से आवेदन प्राप्त होने पर निश्चित समय के अंदर मंजूरी जारी की जाए। उन्होंने कहा कि देरी/आवेदन का निपटारा समय पर न होने की सूरत में संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ चुनाव नियमों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

      इस मौके पर तहसीलदार चुनाव सर्बजीत सिंह, जिला इनफारमैटिक अधिकारी प्रदीप सिंह, जिला सिस्टम मैनेजर चरण कंवल सिंह, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, हरप्रीत सिंह व लखबीर सिंह के अलावा अलग-अलग नोडल अधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फूफा-भतीजे की अंगीठी की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत : कैंटर के कैबिन में मिली लाशें, दोनों फैक्ट्री में तेल आए थे भरवाने

 माछीवाड़ा :   माछीवाड़ा के गांव भट्टियां में मौजूद एक फैक्ट्री में आज सुबह दो नौजवानों की लाशें कैंटर के कैबिन में संदिग्ध हालत में पड़ी मिलीं और शक्क है कि उन्होंने ठंड से बचने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 वोट से हारा : ईनाम में मिले 11 लाख 11 हजार रुपये की नकदी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और डेढ़ कनाल जमीन तोहफे में

नाढोड़ी। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नाढोड़ी के ग्रामीणों ने मात्र एक वोट से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी सुंदर कुमार का सम्मान बढ़ाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें 11 लाख 11 हजार रुपये की...
article-image
पंजाब

एडीसी ने प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में इमरजेंसी मैडिकल टेक्नीशियन बेसिक कोर्स की करवाई शुरुआत

होशियारपुर : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) हरबीर सिंह ने प्रधान मंत्री कौशल केंद्र में इमरजेंसी मैडिकल टेक्नीशियन बेसिक कोर्स की शुरुआत करवाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को हैल्थ केयर सिस्टम के अंतर्गत बुनियादी सहायता...
article-image
पंजाब

आतंकवादी लांडा के 5 सहयोगी दबोचे गए, अब तक 13 गिरफ्तार

चंडीगढ़ : कनाडा के आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस प्रमुख ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!