लोक सेवा गारंटी अधिनियम में अधिसूचित राजस्व सेवाओं को समयबद्ध प्रदान करना सुनिश्चित करें राजस्व अधिकारी – राघव शर्मा

by
ऊना, 10 अगस्त – उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं को निर्धारित समयावधि के भीतर उपलब्ध करवाएं। इसके अतिरिक्त राजस्व अधिकारी लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लोगों को प्रदान की जानी वाली विभिन्न सेवाओं के बारे में लोगों को भी जागरूक करें।
उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में प्रत्येक तहसील कार्यालय और पटवार खानों में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रदान की जाने वाली सेवाओं की सूची को सूचनापट्ट पर अंकित करवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सूचनापट्ट पर यह भी दर्शाना सुनिश्चित किया जाए कौन सी सेवा कितनी समयावधि में उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने समस्त एसडीएम को संबंधित कानूनगो वृत्त और पटवार वृत्त का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा के दौरान दी जाने वाली फोरी राहत राशि को तुरंत प्रभावित परिवार को दिया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों को मिशन मोड पर भूमि-स्थानांतरण, जमाबंदी, इंतकाल, निशानेही तथा तकसीम जैसे राजस्व मामलों को मिशन मोड पर निपटाने के भी निर्देश दिए ताकि लोगों को समय पर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी लंबित राजस्व के मामलों के निपटारे पर विशेष ध्यान दें और सभी राजस्व मामलों में जीरो पेंडेंसी सुनिश्चित करें। कोई भी राजस्व मामला अधिक समय तक लंबित नहीं रहना चाहिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने राजस्व अधिकारियों को स्वामित्व योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वे दिव्यांग व्यक्तियों को जागरूक करें कि जब वे दिव्यांगता मूल्यांकन शिविरों में जाएं तो अपने साथ सीएमओ द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, 22,500 रूपये या इससे कम का आय प्रमाण पत्र, एक फोटोग्राफ, राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड व दिव्यांग व्यक्ति का यूडीआईडी इत्यादि दस्तावेज़ साथ ले जाएं ताकि पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण मिल सके।
जिलाधीश राघव शर्मा ने इसके अतिरिक्त ई-डिस्ट्रिकट के माध्यम से आने वाले प्रमाण पत्रों के आवेदन का निर्धारित समय में निपटारा करने के दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, एसडीएम गगरेट शशिपाल शर्मा, एसडीएम अंब विवेक महाजन, डीआरओ अजय कुमार, समस्त तहसीलदार व अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति कांवड़ लाने गया था हरिद्वार : पत्नी ने खिलाया गुल, रास्ते में उसके पिता का आया फोन

अलवर :  राजस्थान के अलवर में पति को धोखा देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, एक आदमी कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। इस बीच रास्ते में उसके पिता का फोन आया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार पर 100 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप : 175 करोड़ का टेंडर 245 करोड़ में दिया, वित्त विभाग की आपत्ति के बावजूद टेंडर आवंटित- भाजपा विधायक सुधीर शर्मा

एएम नाथ। शिमला : भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर 100 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा बीती 3 जून को हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के निदेशक मंडल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बंगाणा में डीएसपी और सब-जज कोर्ट खोलने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की …प्रदेश में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 2000 करोड़ रुपये होंगे खर्च : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

रोहित जसवाल / एएम नाथ। ऊना, 13 मार्च। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान 14.92 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तुरकाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसएफआई द्वारा एचपी यूनिवर्सिटी कैम्पस में नशे के बढ़ने और गुंडागर्दी के बढ़ने के आरोप लगाते हुए रैली निकाली

एएम नाथ । शिमला : स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय में बढ़ते नशे के खिलाफ तथा विश्वविद्यालय में बढ़ रही गुंडागर्दी के खिलाफ रैली निकाली गई । एस एफ...
Translate »
error: Content is protected !!