वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए टोंगलेन ट्रस्ट को हर संभव सहयोग देगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

by
एएम नाथ। शिमला :  टोंगलेन ट्रस्ट धर्मशाला के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज ट्रस्ट के निदेशक थेरचिन ग्याल्तसेन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ट्रस्ट द्वारा संचालित विद्यालय के लिए भूमि पट्टे की मांग से अवगत करवाया। यह विद्यालय वंचित एवं बेसहारा बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन् दिया। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों को प्रतिमाह 1,000 रुपये तथा 14 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को 2,500 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के कल्याण के लिए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और मानवीय सेवा के क्षेत्र में इस प्रकार की पहल समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक हरीश जनारथा, ट्रस्टी दोरजे तथा पार्षद पलकित नेगी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ई-रिक्शा बनाकर बने ऊना के विपन धीमान उद्यमी : पंडोगा में स्थापित किया प्लांट

सीएम स्र्टाटअप योजना के तहत आईआईटी मंडी में एक वर्ष तक प्रोजेक्ट पर किया शोध कार्य ऊना, 25 जूनः कभी बचपन से भारतीय सेना ज्वाईन कर देश सेवा का सपना पाले ऊना के 38...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पारम्परिक ठोडा मेला के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने शिरकत की : प्रदेश की प्राचीन संस्कृति को संजोए रखने में मेले व त्यौहार निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका – अनिरुद्ध सिंह

शिमला 04 नवंबर : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के फागू में चियोग पंचायत के बंगापानी में ठोडा दल फागू द्वारा आयोजित स्वर्गीय श्री शेर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियां तेज, मंत्री ने मैदान में किया निरीक्षण

एएम नाथ। मंडी : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत नेगी ने आज पड्डल मैदान में आयोजित किए जा रहे आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का मौके पर जायजा लिया और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू के बयान ने बढ़ाई भाजपा की चिंता : भाजपा प्रदेश की राजनीती में बुरी तरह मात खाती दिखाई दे रही, भाजपा की हर चाल पड़ रही उलटी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुक्रवार को दिए बयान के बाद प्रदेश की राजनीती में गर्माहट आ गई है. इसके साथ ही आने वाले वक्त में भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!