वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजभवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित

by
एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज राजभवन, शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित  किया गया।
इस अवसर पर राजभवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने देशभक्ति और  मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना का जश्न मनाते हुए वंदे मातरम का भावपूर्ण गायन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ भारत माता के प्रति प्रेम, श्रद्धा और अटूट भक्ति का एक अनंत गान है। उन्होंने कहा कि यह गीत प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रवाद की ज्योति प्रज्वलित करता रहता है। राज्यपाल ने सभी से राष्ट्रीय गीत सार को आत्मसात करने और एक मजबूत, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक लक्ष्य के लिए स्वयं को समर्पित करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी विशेष आकर्षण रही।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा और बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कौस्तुभ नारायण मिश्रा भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संस्कृत भाषा की रक्षा, संरक्षण एवं संवर्धन करना हमारा नैतिक उत्तरदायित्व – राजिन्द्र गर्ग

बिलासपुर 12 मार्च – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार में पुरस्कार वितरण एवं महाविद्यालय अधिग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला 2025: शोभायात्रा से लेकर विसर्जन तक की एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली झलक

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अगुवाई में अखंड चंडी महल परिसर से निकली भव्य शोभायात्रा विधानसभा अध्यक्ष ने विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात मिंजर को नारियल के साथ रावी नदी में किया विसर्जित एएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रशांत किशोर की आक्रामक राजनीति: बिहार में किंग के तौर पर खुद को स्थापित करने की कोशिश

बिहार । जन सुराज अभियान के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) आजकल बिहार की राजनीति में पूरी तरह आक्रामक नजर आ रहे हैं। लंबे समय तक सलाहकार और रणनीतिकार के रूप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल और रोहित ठाकुर ने आई.टी.आई सायरी का किया निरीक्षण

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल तथा प्राथमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रोहित ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!