चौथा टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट निरंतर जारी खन्ना और चेची की ओर से की गई विशेष तौर पर शामहूलियत

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : डिसेबल्ड पर्सन वेलफेयर सोसाइटी, होशियारपुर की ओर से चौथा टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी सोसाइटी के प्रधान संदीप शर्मा ने दी।
टूर्नामेंट के पहले दिन कई मैच खेले गए।
पहले मैच में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब की टीम ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। पंजाब की ओर से जतिंदर कुमार ने 27 गेंदों में सर्वाधिक 47 रन बनाए।
जवाब में उत्तराखंड की पूरी टीम 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
दूसरा मैच हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की टीमों के बीच खेला गया। हिमाचल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। हरियाणा की टीम ने पहले खेलते हुए 162 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। हरियाणा की ओर से बबलू ने 20 गेंदों पर 27 रन बनाए जबकि मजर खान ने 20 गेंदों पर 38 रन का योगदान दिया।
जवाब में हिमाचल प्रदेश की टीम 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
तीसरे मैच में हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर उत्तराखंड को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया। उत्तराखंड ने 6 विकेट खोकर 118 रन बनाए। इसके बाद हिमाचल प्रदेश की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 9.2 ओवरों में यह लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से मैच जीत लिया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व सांसद श्री अविनाश राय खन्ना द्वारा किया गया। इस अवसर पर मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देने के लिए जसपाल सिंह चेची विशेष रूप से उपस्थित थे।
आज के अन्य अतिथियों में श्रीमती शिवानी शर्मा (प्रधानाचार्य, पी.डी. आर्य स्कूल), केवल तख़ी (कमेंटेटर), राम धरन, दविंदर मैडम और सुनील अता मैडम ने खेल भावना को बढ़ावा दिया।
राजकुमार, दीपक शर्मा, गुरप्रीत सिंह, पवन कुमार और कुलजीत बंगड़ आदि भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Special Lecture on Guru Tegh

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.16 : A special lecture on “Guru Tegh Bahadur’s Martyrdom and Its Contemporary Relevance” was organized by the Postgraduate Department of Punjabi at Shri Guru Gobind Singh Khalsa College, Mahilpur, under the Sikh...
article-image
पंजाब , हरियाणा

10 साल का इंतजार खत्म : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 862 शिक्षकों को राहत, मिलेगा वेतन आयोग का बकाया

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश; 2016 से छठे और 2022 से सातवें वेतन आयोग का मिलेगा लाभ चंडीगढ़। करीब एक दशक से चली आ रही कानूनी लड़ाई...
Translate »
error: Content is protected !!