वकीलों की मांगें स्वीकार करने पर खन्ना ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का जताया आभार

by

होशियारपुर 12 अगस्त। पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने एलएडीसी (LADC) के विरोध में हड़ताल पर बैठे वकीलों की मांगों को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकार किए जाने पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार व्यक्त किया। खन्ना ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय कानून मंत्री से मुलाकात कर वकीलों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने के लिए उनका धन्यवाद किया।
खन्ना के कार्यालय से सचिव ज्योति कुमार जौली ने बताया कि सांसद खन्ना, जो स्वयं भी पेशे से वकील हैं, ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के मुद्दे को लेकर हड़ताल पर बैठे वकीलों से मुलाकात की थी और उनकी समस्याओं एवं मांगों को विस्तारपूर्वक समझा था। वकीलों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए खन्ना ने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से फोन पर बातचीत की तथा उनसे वकीलों की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और समाधान करने की अपील की थी। जौली ने बताया कि केंद्रीय कानून मंत्री ने वकीलों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें स्वीकार कर लिया, जिसके बाद वकीलों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। इस सकारात्मक पहल के लिए आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से ही पूर्व सांसद खन्ना ने आज केंद्रीय कानून मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की।
इस अवसर पर खन्ना ने कहा कि वकील समाज और न्याय व्यवस्था के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा उनकी जायज समस्याओं का समाधान होना न्याय व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वकीलों की मांगों को स्वीकार करना संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से समस्याओं के समाधान का उदाहरण है। खन्ना ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी केंद्र सरकार अधिवक्ता समुदाय से जुड़े मुद्दों पर इसी प्रकार सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए उनके हितों की रक्षा करेगी। उन्होंने वकीलों द्वारा भी मांगें स्वीकार होने के बाद हड़ताल समाप्त कर सहयोगात्मक रवैया अपनाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बच्चों के बीच पहुंच कर उनसे अपनत्व के साथ घुल-मिल गए DC जतिन लाल : बच्चों संग खूब हंसी ठिठोली की, गप्पें लड़ाईं और बातों बातों में उन्हें जीवन के कई सबक और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी

2 नए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का किया लोकार्पण ऊना, 28 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को हरोली उपमंडल के तहत पंडोगा-1 और पंडोगा-3 में स्थापित नए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तबाही की तस्वीरें सारी दुनियां के सामने ले आई : अमेरिका की इस सैटेलाइट एजेंसी ने PAK की खोल दी पूरी पोल

भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। अब अंतरराष्ट्रीय सैटेलाइट एजेंसी मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा जारी की गई तस्वीरों ने पाकिस्तान के झूठ को...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोहलरों माहिलपुर में 46वां वार्षिक समारोह आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  माहिलपुर क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सत्र 2024-25 का 46वां वार्षिक समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित समागम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यातायात के नियमों की अनुपालना के लिए चलाया अभियान

एएम नाथ। हमीरपुर 17 जनवरी। सड़क सुरक्षा माह-2026 के उपलक्ष्य पर शनिवार को एसडीएम कार्यालय हमीरपुर ने पुलिस के सहयोग से एक विशेष अभियान चलाया। एसडीएम संजीत सिंह ने बताया कि यातायात के नियमों...
Translate »
error: Content is protected !!