वन महोत्सव पर धुंदन स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

by

अर्की। वन महोत्सव के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, इको क्लब तथा स्काउट एंड गाइड के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू तथा इको क्लब प्रभारी डॉ. अनीता देवी ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय द्वारा गोद लिए गए धुंदन बाजार से सटे जंगल में पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्य समन्वयक स्वर्गीय दिलीप ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके नाम पर बेलपत्र का पौधा भी लगाया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान सुनील कुमार, सदस्य मेहरचंद, स्थानीय निवासी प्रमोद, राकेश, सचिन एवं विमला, वन मित्र रितिका और चंचला देवी तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने सहभागिता निभाई। एनएसएस स्वयंसेवियों ने पौधारोपण के साथ-साथ पिछले दो-तीन वर्षों में लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया तथा उनकी गुड़ाई कर खरपतवार हटाकर उनकी देखभाल भी की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मनोरमा कुमारी चड्ढा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 लाख रुपये की मांग से परेशान बुजर्ग ने लगाई फांसी – मामला दर्ज

गढ़शंकर, नवंबर  : थाना माहिलपुर पुलिस ने सुरजीत सिंह निवासी पक्खोवाल के बयान पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।गांव पक्खोवाल निवासी स्वर्गीय भजन सिंह के बेटे सुरजीत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार: संजीव गुलेरिया

मंडी में जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित, आधुनिक कृषि व विपणन तकनीकों की दी जानकारी मंडी, 24 मार्च।   सोमवार को विपाशा सदन, मंडी में जिला स्तरीय किसान मेले की अध्यक्षता करते हुए एपीएमसी मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह जिस तरह से मंडी का अपमान करने पर तुले हुए हैं उसका खमियाजा उन्हें हर हाल में भुगतना पड़ेगा –

मंडी, 30 अप्रैल : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि जिस तरह की शब्दावली का विक्रमादित्य सिंह इस्तेमाल कर रहे हैं उससे यही प्रतीत हो रहा है कि उन्हें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बांके बिहारी होंडा घालूवाल के बाद बसाल में खोली ब्रांच : ग्राहकों को अच्छी गाड़ियां कम ईएमआई पर दिलवाएंगे

ऊना : बांके बिहारी होंडा घालूवाल में ग्राहकों की मांग पर अब आपनी एक ओर ब्रांच को बसाल गांव में अंब रोड पर खोल दी है। इस ब्रांच के शुभारंभ दौरान हवन व पूजा...
Translate »
error: Content is protected !!