वन माफिया ने पिछले तीन चार महीने में ही गढ़शंकर उपमंडल के एक दर्जन से अधिक गावों  के वन क्षेत्र में खैर, कीकर, शीशम आदि के अवैध तरीके से हजारों पेड़ काटे : वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेग रही

by

वन गार्ड, फोरेसटर, रेंज अफसर आदि मुसतैदी से वनों की रक्षा कर रहे :  डीएफओ हरभजन सिंह

गढ़शंकर । गढ़शंकर उपमंडल के एक दर्जन गावों के वन क्षेत्र में से गत तीन चार महीने में ही खैर, शीशम, कीकर सहित तमाम प्रजातियों के एक वर्ष के भीतर ही हजारों पेड वन माफिया़ अवैध तरीके से काट कर ले जा चुका है। लेकिन वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेग रही। डीएफओ कहते है कि हमारे कर्मचारी पूरी तरह वनों की रक्षा के लिए मुस्तैदी से जुटा हुया है। लेकिन वनों में पेड़ लगातार इस अमले फेलै के बावजूद लगातार खतम होते जा रहे है।
गांव बिल्ड़ो, बीरमपुर, कुनैल, नैनवां, हरवां व बारापुर सहित एक दर्जन से अधिक गावों में वन क्षेत्र हजारों एकड़ में फैला हुया है। वन माफिया दुारा वेशकीमती पेड़ खैर के ईलावा कीकर, शीशम, तुन, फलाही सहित तमाम तरह के पेड़ो को काट कर करोड़ो की कमाई कर रहा है। जिसके चलते वन क्षेत्र में पेड़ों की संख्यां नामात्र हो चुकी है।  वन विभाग के अधिकारी हर बार वनों में पेड़ काटने के स्वाल पर कह देते है कि यहां से पेड़ काटे गए है तो कह देते है पता करते है कि कहां से काटे गए है। वह क्षेत्र डीलिसटिड होगा या उन्होंने प्रमिट लिया होगा। हालांकि डीलिसटिड क्षेत्र हर गांव में दस से सौ एकड़ तक़ है। लेकिन वनों में पेड़ लगातार कम होने पर किसी भी अधिकारी के पास कोई जबाव नहीं होता।
वन माफिया दुारा खैर य अन्य पेड़ काटने के लिए अपनाए जाते हथकंडे :
वन विभाग से कुछ पेड़ काटने का प्रमिट लेने वाले ठेकेदारों में से अधिकांश जितने पेड़ों का प्रमिट लेते है। उससे कहीं अधिक पेड़ काट कर लेते है। इसके ईलावा वन माफिया दुारा वन क्षेत्र से वन विभाग के कुछ कर्मचारियों व अन्य लोगो से मिलभुगत से वन विभाग की मंजूरी के बिना ही काट लिए जाते है। इसके ईलावा खैर माफिया दुारा गावों में से कुछ बेरुजगारों युवकों को भी चोरी खैर के पेड़ काटने में लगा लेते है। जिससे चलते उकत युवक ज्यादातर रात के अंधेरे में और सुवह के समय वनों में से खैर के पेड़ काटते है और फिर उनसे बारह से दो हजार रूपए प्रति किवंटल खैर की लकड़ खैर माफिया युवकों से खरीद कर आगे तेरह से चौदह हजार रूपए प्रति किवंटल आगे वेचते है। युवकों से खैर की लकड़ इकत्र करने के लिए वन विभाग की मंजूरी के वनों में डिपों खोल रखे है। वहां से खैर की लकड़ इकत्र कर आगे गाडिय़ों में लेकर जाते है।
लोक बचाओं पिंड बचाओं संघर्ष कमेटी के सक्रिया सदस्य पूर्व सरपंच दविंद्र सिंह : कंडी व बीत ईलाके के वनों में पेड़ तो नामात्र ही रह गए है। सरकार व वन विभाग के उच्चाधिकारियों को जांच करवानी चाहिए कि कितने पेड़ों को काटने के प्रमिट जारी हुए और कितने पेड़ काटे जा गए है। इसके ईलावा वनों में लगातार वन माफिया से पेड़ों को बचाने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।
वन विभाग के डीएफओ हरभजन सिंह : बिभिन्न गावों में डीलिसटिड क्षेत्र में से ही पेड़ काटे गए है और गांव पेड़ काटने के प्रमिट दिया हुया है। हमारे वन गार्ड, फोरेसटर, रेंज अफसर आदि मुसतैदी से वनों की रक्षा कर रहे है। फिर भी पता करवा कर अगर कहीं अवैध तरीके से पेड़ काटे गए हुए तो जांच करवा कर कारवाई की जाएगी। लकिन वनों में पेड़ों की संख्यां लागतार कम होने का कारण क्या है और वनों में से हजारों पेड़ गायव कहां हो रहे पर कोई जबाव नहीं दिया।
131 : बिभिन्न गावों के वनों से काटे गए खैर के पेड़ो के नीचे के हिस्से और एक व्यक्ति दुारा चोरी खैर की लकड़ काट कर मोटरसाईकल पर ले जाने के लिए रखी हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खाद्य पदार्थों के 12 सैंपल : बीकानेर स्वीट्स एंड बेकरी, मोर रिटेल,चौधरी बेकरी व डा. डीओज पिज्जा एंड कैफे से सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजेे

जिले में मिलावटखोरी किसी कीमत पर नहीं होगी बर्दाश्, सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य होशियारपुर, 27...
article-image
पंजाब

प्रभु यीशू मसीह का शांति, प्यार व दया का संदेश दुनिया को दिखाता है एकता की राह : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने क्रिसमस के उपलक्ष्य में मसीही भाईचारे की ओर से निकाली शोभा यात्रा का किया स्वागत होशियारपुर, 18 दिसंबर: क्रिसमस के उपलक्ष्य में आज होशियारपुर में मसीही भाईचारे की ओर से विशाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुल्हड़ पिज्जा कपल को सुरक्षा देने का हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को दिया निर्देश

जालंधर- पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल को सुरक्षा देने का पंजाब पुलिस को निर्देश दिया है। कुल्हड़ पिज्जा कपल ने निहंगों से मिली धमकी के बाद कोर्ट में याचिका...
article-image
पंजाब

*जालंधर में भाजपा युवा नेता प्रशांत गंभीर की अध्यक्षता में आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला जलाया इस मौके भाजपा नेता राजेश बाघा, कृष्ण लाल शर्मा, गुरप्रीत विक्की पहुंचे*

*जालंधर/दलजीत अजनोहा ,: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की गोली शहीद होने पर रोष में आज लंबा पिंड चौक में पाकिस्तान का पुतला जलाया पंजाब प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया...
Translate »
error: Content is protected !!