वायु सेना में महिला-पुरुष अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जुलाई से 28 जुलाई तक

by
शिमला 02 जुलाई – भारतीय वायु सेना में महिला एवं पुरुष अग्नि वीरों की भर्ती के लिए 8 जुलाई से 28 जुलाई, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
एयरमैन सिलेक्शन सेंटर अंबाला के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि वायु सेना में अग्नि वीरों की भर्ती के लिए पात्र (अविवाहित) महिला एवं पुरुष उम्मीदवार वेब पोर्टल https://agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। यह पंजीकरण 08 जुलाई, 2024 प्रातः 11 बजे से लेकर 28 जुलाई, 2024 रात 11 बजे तक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई, 2004 से लेकर 3 जनवरी, 2008 तक जन्मे महिला एवं पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने वाले युवाओं की ऑनलाइन परीक्षा 18 अक्तूबर से आरंभ होगी।
विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी विषय सहित कुल 50 प्रतिशत अंकों एवं अंग्रेजी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास उम्मीदवार इसके लिए पात्र होंगे। 50 प्रतिशत अंकों के साथ वोकेशनल कोर्स करने वाले युवा भी अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए पात्र होंगे। साइंस विषयों के अलावा अन्य विषयों में भी कम से कम 50 प्रतिशत अंकों एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक के साथ बारहवीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण और परीक्षा शुल्क 550 रुपये जमा जीएसटी होगा।
विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि भर्ती से संबंधित सभी जानकारियां वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने पात्र एवं इच्छुक युवाओं से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

14 लाख पंजाबियों को अमेरिका से के निर्वासन का खतरा….!! डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रत्याशित रूप से 20 इमिग्रेशन जजों को बिना किसी पूर्व सूचना के कर दिया बर्खास्त

अमेरिका  से अवैध प्रवासी भारतीयों को ट्रंप सरकार निकाल रही है। अवैध तरीके से अमेरिका गए 332 भारतीयों को डिपोर्ट कर अलग-अलग तारीखों में वापस भेजा जा चुका है। इनमें सबसे ज्यादा 128 लोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार मील के पास 31 मई तक दो-दो घंटे बंद रहेगा निर्माणाधीन नेरचौक से पंडोह फोरलेन

एएम नाथ। मंडी, 2 मई।  जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी अपूर्व देवगन ने एक आदेश जारी किया है कि नेरचौक से पंडोह फोरलेन पर चल रहे निर्माण कार्य को ध्यान...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

NSUI द्वारा नगरोटा बगबां में सम्मान समारोह किया आयोजित : एनएसयूआई नगरोटा वगवां के छात्रों ने पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली के समक्ष कॉलेज में एमए और एमसीसी की विभिन्न विषयों की कक्षाएं आरंभ करने की मांग भी रखी

नशे से दूर रहकर युवा पीढ़ी सशक्त समाज का करे निर्माण: बाली नगरोटा को शिक्षा का हब बनाने में स्व जीएस बाली का अमूल्य योगदान नगरोटा बगबां, 01 सितंबर। नशे से दूर रहकर युवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री राहत कोष में तीन करोड़ रुपये का अंशदान

शिमला : ग्रीनको फाउंडेशन के महाप्रबन्धक अनूप बनयाल ने गत सायं ग्रीनको फाउंडेशन की ओर से मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!