वार्ड नंबर 9 के अजीत नगर में 34.77 लाख रुपए की लागत से लगा ट्यूबवेल : ट्यूबवेल के लिए जगह दान करने वाली बीबी हरपाल कौर से करवाया ट्यूबवेल का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने 

by
होशियारपुर, 28 फरवरी :
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि होशियारपुर के लोगों को हर बुनियादी सुविधा मुहैया करवाई गई है और शहर के हर वार्ड की मांग अनुसार वहां पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वे वार्ड नंबर 9 के मोहल्ला अजीत नगर में नए ट्यूबवेल को इलाका वासियों को समर्पित करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ट्यूबवेल के लिए जगह दान करने वाली बीबी हरपाल कौर के हाथ से ट्यूबवेल का उद्घाटन करवाया और जन हित में उनकी ओर से दिए योगदान की सराहना की। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे।
 कैबिनेट मंत्री ने कहा कि होशियारपुर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 9 के लोगों को निर्विघ्न पानी की सुविधा मुहैया करवाने के लिए मोहल्ला अजीत नगर में  34.77 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल लगाया गया है, जिससे अब इलाके के लोगों की पानी सप्लाई को लेकर दिक्कत दूर हो जाएगी। उन्होंने शहर के उन सभी स्थानों पर ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं जहां पर लोगों को पीने के पानी संबंधी दिक्कतें आ रही थी। उन्होंने कहा कि होशियारपुर लोगों तक 100 प्रतिशत सीवरेज व वाटर सप्लाई की सुविधा को पहुंचाना यकीनी बनाया गया है।
ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि होशियारपुर वासियों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है और वार्ड की डिमांड के हिसाब से वहां पीने वाले पानी के ट्यूबवेल लगवाए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्य मंत्री भगवंत मान का आभार जताया जिनके चलते प्रदेश में सभी पैंडिंग कार्य पहल के आधार पर पूरे किए गए हैं। उन्होंने इलाका निवासियों को विश्वास दिलाया कि इलाके में हर समस्या का हल पहल के आधार पर किया जाएगा। ब्रम शंकर जिंपा ने शहर वासियों को अपील करते हुए कहा कि वे पानी का सदुपयोग करें और इसे व्यर्थ न बहाएं। इस मौके पर पार्षद बख्शीश कौर, मुखी राम, जगीर सिंह, परमजीत सिंह, सोहन सिंह, रशपाल सिंह, केवल कृष्ण, दिलबाग सिंह, सुरजीत राजा, कर्म सिंह, जगदीश सिंह, रजिंदर कुमार, युद्धवीर सिंह, राजकुमार सोनी, वरिंदर कुमार, कंचन बाला, पुष्पा देवी, जसवीर कौर, सुनीता देवी, राजविंदर कौर, मंजू बाला, मंजीत कौर, मंदीप कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

2022 में 119 आतंकी अरेस्ट, 428 गैंगस्टर पकड़े : NDPS के 12022 केस, 16798 तस्कर अरेस्ट, 43 राइफल सील की गई। 13 टिफिन आईडी सीज किए गए। कुल 220 पिस्टल/रिवॉल्वर रिकवर की गई। साथ ही 24.400 किलोग्राम RDX पकड़ा

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के IGP हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने अपनी वीकली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया साल 2022 के बड़े हत्याकांड, हत्या के प्रयास और सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन मार गिराने समेत बड़ी...
article-image
पंजाब , हरियाणा

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने को हरियाणा-पंजाब के 7 लड़कों को किया मजबूर : यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ने के लिए फ्रंट लाइन पर भेजा

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा के युवाओं के एक ग्रुप ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उनका दावा है कि धोखा देकर उनसे जबरन रूस-यूक्रेन युद्ध  लड़वाया जा रहा है। उन्होंने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

रेखा गुप्ता का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- 1984 के सिख विरोधी दंगे क्या लोकतंत्र की हत्या नहीं थे?

दिल्ली में भाजपा ने निकाला ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च; रैली की तारीख पर उठाए सवाल, प्रदर्शनकारियों ने बांधी काली पट्टियां नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1984 के सिख विरोधी दंगों...
article-image
पंजाब

भाई ने कर डाली बहन की हत्या : हत्या का कारण जुए की लत – बीसीए की पढ़ाई कर रही थी मृतका

अमृतसर। थाना मोहकमपुरा के अधीन पड़ते राजेश नगर की गली नंबर 13 में रहने वाली निशा भारती (21) की मंगलवार की देर रात चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। परिवार ने आरोप लगाया...
Translate »
error: Content is protected !!