वास्तु अपना लो सफलता कदम चुमेग : डॉ भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  भवन की वास्तु सुधार कर व्यक्ति बीते कल की गलतियों से सबक लेकर आने वाले कल को सुधार सकता है, सफल हो सकता है। वास्तु में खास कर पंच तत्वों का सही ढंग से समायोजन कर ले तो हमारा भवन हमारे भविष्य का पथ प्रदर्शक बन कर हमारे लिए वरदान साबित हो सकता है ऐसा मानना है अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का।
आकाश, पृथ्वी, जल, वायु और अग्नि इन्ही पंच तत्वों से मिलकर सृष्टि की रचना हुई है और इन्ही तत्वों से हम हमारे भवन का निर्माण करते हैं_
     आकाश तत्व को संतुलित कर सुनने की शक्ति को बढ़ावा देता है जिससे व्यक्ति धीर गंभीर और शांत चित्त रहता है।
    पृथ्वी तत्व को संतुलित कर हम हमारे जीवन में स्थिरता और सुरक्षा के भाव पैदा कर सकते हैं
जल तत्व को संतुलित कर हम हमारे व्यापार को बढ़ावा दे सकते हैं और धन में वृद्धि कर सकते हैं ।
   अग्नि तत्व को संतुलित कर हम हमारे जानमाल को सुरक्षित रख सकते हैं।
   वायु तत्व को संतुलित कर हम हमारे मान सम्मान और उत्तम स्वास्थ्य मे वृद्धि कर सकते हैं ।
किसी भी भवन में पंच तत्वों का सही संतुलन है तो वहां पर निवास करने वाले व्यक्ति उतरोतर विकास के पथ पर अग्रसर होते रहेंगे सफलता उनके कदम चुमेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शराब के नशे में धुत महिलाओं ने सड़क पर किया हंगामा : बीच-बचाव करने आए राहगीरों से भी की बदसलूकी

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना औद्योगिक शहर में शराब के नशे में धुत महिलाओं ने बार से निकलकर सड़क पर हंगामा किया।  जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बीच-बचाव करने आए राहगीरों...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में जन्माष्टमी मौके भव्य शोभायात्रा

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर। गढ़शंकर में सनातन धर्म सभा द्वारा अध्यक्ष एसएन ओहरी के नेतृत्व में जन्माष्टमी मौके भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा सनातन धर्म मंदिर गढ़शंकर से आरंभ होकर शहर के विभिन्न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर दिया 2024 का पहला मर्डर : अस्पताल में डॉक्टर की हत्या के बाद नाबालिग ने पोस्ट में लिखा

दिल्ली :  कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र के जैतपुर एक्सटेंशन स्थित नीमा अस्पताल में बुधवार देर रात को डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  नाबालिग आरोपित ने कनपटी में गोली मारकर डॉक्टर की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से चिट्टे की फिर आई सप्लाई : लाखों की खेप सहित पकड़ा तस्कर

रोहित जसवाल।  कुल्लू।  पुलिस ने पंजाब के एक व्यक्ति से चिट्टा बरामद किया है। पतलीकूहल पुलिस थाना के एसएचओ ने अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति...
Translate »
error: Content is protected !!