विकासात्मक कार्यों तथा योजनाओं  के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित : इनडोर खेल स्टेडियम  में स्विमिंग पूल  के लिए संबंधित एजेंसी से समन्वय स्थापित करने के दिए निर्देश

by
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता
एएम नाथ। चंबा, 2 सितंबर :
उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल  ने कहा कि  ज़िला मुख्यालय के समीप  निर्मित होने वाले  इनडोर खेल स्टेडियम  में स्विमिंग पूल की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए  ज़िला  युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी  संबंधित एजेंसी के साथ  समन्वय  स्थापित कर जल्द प्रारूप  (डिजाइन) को अंतिम रूप प्रदान  करवाएं।
उपायुक्त  ने यह निर्देश आज ज़िला में जारी विभिन्न विकासात्मक कार्यों तथा योजनाओं  के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक (मंडे मीटिंग) की अध्यक्षता करते हुए दिए।
ज़िला मुख्यालय के समीप निर्मित होने वाले  इनडोर खेल स्टेडियम  के निर्माण कार्यों को  शुरू करने के लिए विभिन्न  विषयों  पर समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्विमिंग पूल  के डिजाइन को जल्द अंतिम रूप प्रदान करने के लिए ज़िला  युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी को संबंधित एजेंसी के साथ  समन्वय  स्थापित करने को कहा ताकि कार्य को जल्द शुरू किया जा सके।
मुकेश रेपसवाल ने बैठक में   नगर परिषद चंबा के तहत  गीले कचरे  तथा  निर्माण अपशिष्ट प्रबंधन के लिए   अतिरिक्त  स्थलों के निर्माण को लेकर  सभी संबंधित अधिकारियों को विभागीय प्रक्रिया में तेजी लाने  को कहा।
उपायुक्त ने निर्माणाधीन  गौ सदन  मंजीर के तहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। विभागीय अधिकारी ने बैठक में अवगत किया कि  एक माह की अवधि के भीतर निर्माण कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा ।
उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत एफआरए के अंतर्गत  भूमि   स्थानांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर भी विभागवार नोडल  अधिकारियों की नियुक्ति भी जल्द करने को निर्देशित किया।
मुकेश रेपसवाल ने ज़िला के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में होर्डिंग,साइन बोर्ड इत्यादि लगाने को लेकर सहायक आयुक्त तथा ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए ।
बैठक में ज़िला के विभिन्न क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं से बचाव को लेकर भी  विस्तृत चर्चा की गई । उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
इस दौरान अपना विद्यालय योजना, आयुष विभाग के विभिन्न  स्वास्थ्य  केन्द्रों की निर्माण प्रगति, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सरोल स्थित निर्माणाधीन परिसर से संबंधित मामलों पर भी विस्तृत चर्चा की गई ।
बैठक में  अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित  मैहरा, सहायक आयुक्त पीपी सिंह,  एसडीएम  अरूण शर्मा, आदेशक गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा  विनोद धीमान,  उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, प्राचार्य पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय  चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. एसएस डोगरा, ज़िला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, सहायक अभियंता नगर परिषद  मदन शर्मा उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को 1500 रुपये के नाम पर ठग रही कांग्रेस सरकार: जय सिंह

फार्म भरवाए, लेकिन बजट जारी नहीं कर पाई सरकार: जय सिंह 28 लाख महिलाओं को 1500 रुपये देने के दावे पर भाजपा ने उठाए सवाल एएम नाथ। चंबा :भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुखरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी और उप तहसील भवन के प्रस्तावित स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन सक्रिय, उपायुक्त ने दिए निर्देश पुखरी दौरे पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, विद्यालय व उप तहसील भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा एएम नाथ। चंबा : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी हाई स्कूल रोपड़ी के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक लखनपाल ने बांटे पुरस्कार : विकास कार्यों में नहीं होनी चाहिए कोई राजनीति: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 27 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शनिवार को राजकीय उच्च पाठशाला रोपड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बनीखेत में होटल एसोसिएशन का गठन : सोमराज अरोड़ा चेयरमैन और आरके महाजन अध्यक्ष बने

होटल कारोबारियों के हितों की रक्षा और समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाने के लिए बनाई गई नई कार्यकारिणी एएम नाथ।  बनीखेत  । पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनीखेत क्षेत्र में होटल कारोबारियों के...
Translate »
error: Content is protected !!