विदेशों में बसने वाले पंजाबियों की सुविधा के लिए नयी वैबसाईट की मुख्यमंत्री मान ने शुरुआत की

by

लुधियाना: प्रवासी भारतीय भाईचारे को पेश मसलों के समाधान के लिए सुविधा मुहैया करवाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी विभाग की नयी वैबसाईट nri.punjab.gov.in की शुरुआत की।

आज यहाँ वैबसाईट की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने इसको प्रवासी भारतीयों की भलाई को सुनिश्चित बनाने और उनको अपनी जड़ों के साथ जुड़े रहने में मदद करने के लिए बड़ी पहल बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा एन.आई.सी. की मदद से अति-आधुनिक वैबसाईट तैयार की गई है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि वैबसाईट पर एन.आर.आई. पुलिस विंग, पंजाब स्टेट कमिशन फॉर एन.आर.आईज़ और एन.आर.आई सभा से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी है।  इसी तरह मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वैबसाईट राज्य सरकार द्वारा प्रवासी भारतीयों को सिंगल क्लिक पर दी जाने वाली कई सुविधएं भी मुहैया करवाएगी। उन्होंने कहा कि यह वैबसाईट प्रवासी भारतीयों के लिए अन्य योजनाओं का लाभ सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ उनके दस्तावेज़ों को सत्यापित करवाने में भी मदद करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह वैबसाईट हेल्पलाइन नंबर, ई-मेल पते और वाट्सऐप शिकायत नंबर भी प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैबसाईट पर पंजाब सरकार के पास रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंटों/एजेंसियों और विदेश मंत्रालय के पास रजिस्टर्ड ईमीग्रेशन एजेंटों/एजेंसियों संबंधी भी विस्तृत जानकारी है। उन्होंने कहा कि वैबसाईट पर पंजाब केंद्रीयकृत ऑनलाइन शिकायत पोर्टल www.connect.punjab.gov.in का भी लिंक है, जिसमें प्रवासी भारतीय और अन्य लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह वैबसाईट प्रवासी भारतीय भाईचारे को दरपेश समस्याओं का समाधान करने में सहायक सिद्ध होगी, जिससे उनको बड़े स्तर पर सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि राज्य सरकार नये साल के फरवरी महीने के दौरान पाँच एन.आर.आई. मिलनियां करवाएगी। उन्होंने कहा कि यह मिलनियां एन.आर.आई. भाईचारे को दरपेश मुश्किलों का मौके पर ही निपटारा करने में मदद करेंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार प्रवासी भारतीयों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है, और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।  मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल के पहुँच हॉल (ऐराईवल हॉल) में ‘पंजाब सहायता केंद्र’ की स्थापना करेगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र 24&7 काम करेगा और टर्मिनल में एन.आर.आईज़ और अन्य मुसाफिऱों को उचित सहायता प्रदान करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह केंद्र हवाई अड्डे पर उड़ानों के पहुँचने, अन्य उड़ानों, टैक्सी सेवाओं, सामान खो जाने संबंधी सहायता मुहैया करवाने के साथ-साथ अन्य सुविधाएं प्रदान करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ द्वारा खन्ना का सम्मान पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खन्ना को दी बधाई

होशियारपुर 1 मार्च  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ द्वारा सम्मानित करने पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खन्ना को बधाई दी है। गौरतलब है कि पूर्व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 लाख रुपये की मांग से परेशान बुजर्ग ने लगाई फांसी – मामला दर्ज

गढ़शंकर, नवंबर  : थाना माहिलपुर पुलिस ने सुरजीत सिंह निवासी पक्खोवाल के बयान पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।गांव पक्खोवाल निवासी स्वर्गीय भजन सिंह के बेटे सुरजीत सिंह...
article-image
पंजाब

62वां अखिल भारतीय प्रिंस हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट : कॉलेज वर्ग में खालसा कॉलेज माहिलपुर और खालसा कॉलेज गढ़शंकर फाइनल में पहुंचे

माहिलपुर, 20 फरवरी  : प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के खेल मैदान में करवाए जा रहे 62वें अखिल...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन लागू करने से इनकार करने पर पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट ने विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को “कारण बताओ नोटिस” जारी

तीन दिवसीय संगरूर पेंशन मार्च में गढ़शंकर तहसील से बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे गारशंकर: पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट ने गढ़शंकर में एनपीएस कर्मचारियों की बड़ी संख्या के साथ मार्च किया और विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!