विद्यार्थियों ने हासिल किया शीर्ष सम्मान : जेएनजीईसी के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्मार्ट इंडिया हैकथॉन प्रतियोगिता में अव्वल

by
पहला स्थान हासिल कर जीती एक लाख पुरूस्कार राशि
सुंदरनगर, 21 दिसंबर 2023।
जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जेएनजीईसी), सुंदरनगर के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर के स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के ग्रैंड फिनाले में पहला स्थान हासिल किया। मैसूर के जेएसएस टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी कर्नाटक में 19 व 20 दिसंबर को स्मार्ट इंडिया हैकथॉन का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता डिजिटल प्रौद्योगिकी और एआई एकीकरण के माध्यम से अस्पतालों में डॉक्टर की उपलब्धता और नियुक्ति आवंटन को अनुकूलित करने के महत्वपूर्ण मुद्दे को संबोधित करने पर केंद्रित थी।
जे.एन.जी.ई.सी. के निदेशक एवं प्रधानाचार्य एस.पी. गुलेरिया ने बताया कि उनके संस्थान के इलैक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 6 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने बताया कि संस्थान की विद्यार्थी वंशिका गुलेरिया, प्रगुण, साहिल राणा, साहिल, अंशुल और जुबेर की टीम ने स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के ग्रैंड फिनाले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया इस स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के ग्रैंड फिनाले में करीब 500 अन्य टीमों को मात देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर केवल पांच ही टीमें चुनी गई थी। विधार्थियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विधार्थियों ने संस्थान को ना केवल पहचान दिलाई बल्कि एक लाख रुपये का इनाम भी हासिल किया। यह उपलब्धि न केवल जेएनजीईसी छात्रों के समर्पण और प्रतिभा को दर्शाती है बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता को भी उजागर करती है। साथ ही प्रौद्योगिकी के माध्यम से वास्तविक दुनिया की चुनौतियों को हल करने में छात्रों के योगदान के महत्व को रेखांकित करती है।
हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा निदेशक अक्षय सूद, जेएनजीईसी सुंदरनगर के निदेशक सह प्रधानाचार्य एसपी गुलेरिया और जेएनजीईसी सुंदरनगर में स्टार्टअप और इनक्यूबेशन के अध्यक्ष डॉ. दिनेश भाटिया ने विजेता छात्रों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन व उत्कृष्ट सफलता के लिए सराहना व हार्दिक बधाई दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में सोने की तस्करी : ED की बड़ी कार्रवाई, मोहाली में सिमरन प्रीत पनेसर के घर मारा छापा

मोहाली : कनाडा में सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने मोहाली के सेक्टर 79 में 32 वर्षीय सिमरन प्रीत पनेसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 अगस्त। जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना तथा जिला उपमंडल अंब स्थित न्यायालय परिसर में आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क से संबंधित विकास कार्य में तेजी लाएं अधिकारी- रामसुभग सिंह

ऊना, 30 अक्तूबर – बल्क ड्रग पार्क से संबंधित सभी विकास परियोजनाओं में संबंधित विभागीय अधिकारी तीव्रता लाएं तथा निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना को अति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा मेहलोग में 11 जनवरी को विशाल स्वेच्छिक रक्तदान व निशुल्क जांच शिविर का आयोजन

पट्टा मेहलोग, 7 जनवरी (तारा) : नोबल चैरिटी वेलफेयर सोसाइटी हिमाचल प्रदेश द्वारा 11 जनवरी को दून के पहाड़ी क्षेत्र पट्टा मेहलोग में पहली बार संस्था के 28वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!