विद्या देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने विद्यार्थियों को खेल सामग्री और कंप्यूटर किए भेंट

by

पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी, बच्चों के सर्वांगीण विकास में निभाते हैं अहम भूमिका : ऋषिपाल सिंह डडवाल

गढ़शंकर, 17 अक्टूबर। विद्या देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देने तथा डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेवा भारती ट्रस्ट, गढ़शंकर में खेल सामग्री और कंप्यूटर भेंट किए गए। ट्रस्ट के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह डडवाल ने विद्यार्थियों को क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, लूडो, शतरंज सहित अन्य इनडोर खेलों के उपकरण वितरित किए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने के लिए कंप्यूटर भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर ऋषिपाल सिंह डडवाल ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेना भी बेहद जरूरी है। खेल बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ उनके मानसिक विकास, आत्मविश्वास और अनुशासन को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को खेलों और आधुनिक शिक्षा से जुड़ी सुविधाएं मिलनी चाहिए, ताकि कोई भी विद्यार्थी इन अवसरों से वंचित न रहे।

सेवा भारती ट्रस्ट के अध्यक्ष बृज भूषण गुप्ता और ट्रस्ट सदस्य चंद्र शेखर मेहता के सहयोग से विद्यार्थियों को यह खेल सामग्री उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है और मन में उत्साह, साहस तथा एकाग्रता बढ़ती है। खेल विद्यार्थियों को अनुशासन, टीम भावना और मिल-जुलकर काम करने की प्रेरणा भी देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सेवा भारती के उपाध्यक्ष अधिवक्ता रूपेश खन्ना और अमित मेहता की ओर से विद्यार्थियों के लिए चाय और नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। इस पहल

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

4500 रुपये लूटकर फरार : नशे के आदि नाबालिगों ने पुजारी पर किया हमला

बठिंडा :  बठिंडा में नशे के आदि दो नाबालिग युवकों ने जिले के गांव फूल्नो मिट्ठी संगत मंडी में स्थित एक हनुमान मंदिर के पुजारी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे गंभीर रूप से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फॉरेंसिक रिपोर्ट से बड़ा खुलासा! आतिशी ने नहीं बोला ‘गुरु’, फर्जी वीडियो पर आप का बीजेपी और कांग्रेस पर तीखा हमला

नई दिल्ली : सिख गुरूओं के बेअदबी मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस की फारेंसिक जांच में साफ हो गया है कि दिल्ली की नेता विपक्ष आतिशी ने अपने वक्तव्य में “गुरु”...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख दुल्हनों के लिए ड्रेस कोड तय : 5 तख्तों के जत्थेदारों की तख्त श्री हजूर साहिब में मीटिंग में इस प्रस्ताव पर लगाई मुहर

पंजाब में सिख दुल्हनों के लिए ड्रेस कोड तय किया गया है। सिखों के 5 तख्तों के जत्थेदारों की तख्त श्री हजूर साहिब में मीटिंग में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई कि दुल्हनें...
article-image
पंजाब

आतंकी निज्‍जर का डेथ सर्टिफ‍िकेट एनआईए को क्‍यों चाहिए : ज‍िसे नहीं देना चाहती ट्रूडो सरकार

नई दिल्ली. भारत और कनाडा के बीच तनावपूर्ण संबंधों का एक और संकेत मिला है. कनाडा ने अभी तक एनआईए को मांगे जाने के बावजूद खालिस्तान अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर का डेथ सर्टिफिकेट नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!