विद्या मंदिर स्कूल के वॉलीबॉल खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर स्कूल खेल विकास कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह ने किया सम्मानित।

by
 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ज़िला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा तथा खेल कॉर्डिनेटर  जगजीत सिंह की देखरेख में वर्ष 2023-2024 तथा 2024-2025 के खेल इनाम वितरण समारोह स. स. स. बागपुर सतौर में करवाया गया। इसमें विद्या मंदिर स्कूल की वॉलीबॉल लड़कियों की टीम ने U-14 तथा U-17 को लगातार 2 वर्षों में प्रथम आने पर ट्रॉफीज देकर सम्मानित किया गया। इस खुशी के अवसर पर प्रधान अनुराग सूद, प्रधानाचार्या शोभा रानी, सचिव डॉ. हर्षविंदर सिंह पठानिया ने विद्यालय में खिलाड़ियों का विशेष सम्मान किया। सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। U-17 खिलाड़ियों ने वर्ष 24-25 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल तथा ज़िले का नाम रोशन किया। अनुराग सूद ने कोच मलकीत कुमार तथा रवि मेहता का विशेष रूप से धन्यवाद किया जिन्होंने इन खिलाड़ियों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। प्रबंधक कमेटी ने कुलदीप सिंह पूर्व ज़िला खेल अधिकारी, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी चंचल सिंह कोच, भारतीय वायु सेना के पूर्व कोच अश्विनी शर्मा, भूपेंद्र सिंह , कमान सिंह, जरनैल सिंह तथा इंद्रजीत सिंह का विशेष योगदान के लिए धन्यवाद किया। अंत में प्रधानाचार्या ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी और आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Save Shivalik Save Mother Earth

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 08 :On the occasion of World Environment Day, the environmental organization “Save Shivalik Save Mother Earth” organized a special awareness program to promote environmental conservation, tree plantation, and the reduction of plastic...
article-image
पंजाब

पद्दी सूरा सिंह स्कूल में साइंस अध्यापकों का एक दिवसीय सेमिनार आयोजित 

गढ़शंकर, 22 जनवरी: आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में प्रिं. कृपाल सिंह के नेतृत्व में एससीआरटी पंजाब मोहाली के दिशा-निर्देशों के अनुसार ब्लॉक गढ़शंकर-1, गढ़शंकर-2 और ब्लाक कोटफतूही के विज्ञान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोरोना लौट आया : कोरोना की नई लहर! तेज संक्रमण के साथ सबसे अधिक मौतें; भारत के लिए बड़ी चेतावनी

दुनिया भर में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस एक बार फिर एशिया में दस्तक दे रहा है। हांगकांग और सिंगापुर जैसे देशों में कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि देखी गई है, जिससे स्वास्थ्य...
पंजाब

खालसा कॉलेज में बंदी सिंहों की रिहाई के लिए 29 अगस्त को अरदास समागम

श्री सुखमनी साहिब के पाठ के बाद सामूहिक अरदास, विद्यार्थियों और युवाओं को कौमी विरासत के अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक गढ़शंकर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल...
Translate »
error: Content is protected !!