विधवा, एकल व दिव्यांग महिलाओं को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार की विशेष पहल : जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता

by
एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विधवा, एकल व दिव्यांग महिलाओं को आवास उपलब्ध करवाने के लिए एक विशेष पहल की है। जिसके अंतर्गत ऐसी विधवा, एकल व दिव्यांग महिलाएं जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है, पिछले 12 महीनों के दौरान भवन एवं अन्य किसी भी निर्माण कार्य में कम से कम 90 दिन काम किया हो और जिनकी सालाना आय 2,50,000/- रूपए से कम है। ऐसी महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर आवास आवंटित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि पात्र महिलाएं अपना पंजीकरण हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय हरदासपुरा जिला चम्बा में आकर करवा सकती हैं तथा इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में स्वयं आकर अथवा कार्यालय के दूरभाष न० 01899-294050 के माध्यम से संपर्क कर सकती हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मन की बात की 126वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ

‘मन की बात’ में आप सभी से जुड़ना, आप सभी से सीखना, देश के लोगों की उपलब्धियों के बारे में जानना, वाकई मुझे बहुत सुखद अनुभव देता है। एक दूसरे के साथ अपनी बातें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र को SIR का नोटिस, मचा बवाल : चुनाव आयोग ने बता दी वजह

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची की SIR की प्रक्रिया के तहत सुनवाई हो रही है. सुनवाई को लेकर कई विवाद पैदा हुए हैं. क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी से लेकर सांसद देव को सुनवाई के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा में एक हजार से अधिक पुलिस व होमगार्ड जवान होंगे तैनात : शाम 7 से सुबह 4 बजे तक हड़सर से डल झील तक यात्रा रहेगी प्रतिबंधित: DC मुकेश रेपस्वाल

सुरक्षा व्यवस्था के लिए यात्रा मार्ग को विभिन्न सेक्टरों में बांटा, वैकल्पिक रास्ते भी निगरानी में एएम नाथ। चंबा श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 वर्षीय महिला की गोलियां लगने से संदिग्ध हालात में मौत, मामला दर्ज

गढ़शंकर : गांव महिंदवाणी गुज्जरां में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रही 62 वर्षीय महिला की घर के निकट गली में दो अज्ञात मोटरसाइकिल स्वारों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। गढ़शंकर पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!