विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने स्वीकार किए तीनों निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे

by
प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तीन निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, केएल ठाकुर और आशीष शर्मा के इस्तीफे स्वीकार कर दिए हैं
एएम नाथ। शिमला  :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तीन निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, केएल ठाकुर और आशीष शर्मा के इस्तीफे स्वीकार कर दिए हैं। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी। पठानिया ने कहा कि होशियार सिंह, केएल ठाकुर और आशीष शर्मा से ने 22 मार्च को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। 23 मार्च को तीनों  भाजपा में शामिल हो गए थे। इस संबंध में दल-बदल विरोधी कानून तहत जगत नेगी की याचिका मिली थी और विधानसभा ने भी अपनी ओर से जांच की। जांच के बाद अब तीनों के इस्तीफे स्वीकार कर दिए हैं और आज से तीनों विधानसभा के सदस्य नहीं रहे। पठानिया ने कहा कि हालांकि, दल-बदल विरोधी कानून के तहत मिली याचिका की अंतिम सुनवाई अभी होनी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चमेरा डैम-3 से 31 जुलाई रात्रि 11 बजे से 1 अगस्त दोपहर 2 बजे तक छोड़ा जाएगा पानी

एएम नाथ।  चंबा 29 जुलाई :  खड़ा मुख स्थित चमेरा-3 बांध से 31 जुलाई की रात्रि 11:00 से 1 अगस्त को बाद दोपहर 2:00 बजे तक पानी का छोड़ा जाना प्रस्तावित है जो कि...
हिमाचल प्रदेश

मेधावियों को मिलेंगे टैब : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर में 2 जनवरी को

ज्वालामुखी 27 दिसंबर : : माननीय विधायक श्री संजय रतन जी ज्वालामुखी क्षेत्र के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मर में दिनांक 2 जनवरी 2024 को परीक्षाओं में अब्बल प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि एवं जनता को गुमराह करने की FIR दर्ज करने की सुधीर शर्मा के की मांग

एएम नाथ :  धर्मशाला, 07 अप्रैल। कांग्रेस से वागी होकर भाजपा में आए व धर्मशाला उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री पर हाल ही में मानहानि के मामले के बाद अब उन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार पंजीकृत कामगारों और आश्रित बच्चों को विवाह के लिए देगी 2 लाख : नरदेव सिंह

हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने लगाए जागरूकता शिविर,   मलाहत और मैड़ी खास में लोगों को दी योजनाओं की जानकारी रोहित भदसाली। ऊना, 16 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार...
Translate »
error: Content is protected !!