विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग संस्थान  द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम

by
एएम नाथ। चंबा, (ककीरा) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  के जन्मदिन के अवसर पर आज स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटियात  के संयुक्त तत्वावधान में  कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कुलदीप सिंह पठानिया को इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भटियात   एवं संस्थान के  प्रशिक्षणार्थियों, प्रबंधन  तथा स्थानीय लोगों ने केक काटकर शुभकामनाएं दी ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा के  प्रशिक्षणार्थियों  एवं सभी  क्षेत्र  वासियों का आभार व्यक्त करते हुए  कहा कि उनके द्वारा दिए गए विश्वास, सहयोग और समर्थन  के आभारी रहेंगे । उन्होंने कहा कि  जन कल्याण   उनकी सदैव प्राथमिकता रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी भी  भेदभाव से क्षेत्र के विकास   में अपना योगदान दिया है  जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने  कहा कि स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान   नर्सिंग   सेवाओं  के साथ संस्कारों  के लिए भी प्रदेश  के नाम को ख्याति दिला रहा है।  उन्होंने संस्थान के  बच्चों  को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय के दौरान  संस्थान में अन्य  विषयों से संबंधित पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे ।
इस  दौरान  संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए ।
सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम  चेला कृष्ण चंद,  ब्लॉक  अध्यक्ष  कांग्रेस कमेटी  विजय  कंवर, उपाध्यक्ष नगर पंचायत  चुवाड़ी सुरेंद्र चाढ़क, महासचिव कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, स्वामी श्री हरी गिरी सन्यास आश्रम के ट्रस्टी तरुण मल्होत्रा, एसडीएम भटियात  पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता  जल शक्ति राजेश मोगरा, विद्युत  राजीव ठाकुर , खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी-एसपी ने शहरी निकायों में किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण|

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा व पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने जिला ऊना में शहरी निकायों के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 1, टाहलीवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में 1965 किशोरों को लगी कोवैक्सीन की पहली डोजः डीसी

ऊना 7 जनवरी – जिला ऊना में 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत आज 1965किशोरों को कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई। सरकारी स्कूल के 795...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निपथ योजना के तहत सेना में परीक्षा 18 नवम्बर से 24 नवम्बर तक : ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारीः कर्नल पुष्विन्दर कौर

शिमला : अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर ज़िलों के उन उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं जिन्होंने ऑनलाइन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार युवाओं को ए-आई और डेटा साइंस क्षेत्र में दे रही व्यापक अवसर

एएम नाथ। शिमला : ए-आई क्षेत्र के बढ़ते महत्व को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोले हैं। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कुशल कार्यबल की...
Translate »
error: Content is protected !!