विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 30 सितंबर को देर शाम पहुंचेंगे सिहुंता

by

2 से 7 अक्टूबर तक के प्रवास के पश्चात 8 को वापस जाएंगे शिमलाए

एम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 30 सितंबर को देर शाम शिमला से सिंहुता पहुंचेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया 2 अक्टूबर को बाद दोपहर 3:00 बजे उदयपुर स्थित राइजिंग स्टार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वे 3 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे जिला कांगड़ा के मलकवाल स्थित विद्यावती इंटरनेशनल स्कूल के एक समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। विधानसभा अध्यक्ष 5 अक्टूबर को प्रातः 11:30 बजे भोंखरी मोड स्थित बट ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 6 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सिहुंता में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह की आधारशिला रखी जाएगी जबकि बाद दोपहर 3:00 बजे वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुंता की जन आरोग्या समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 7 अक्टूबर को कुलदीप सिंह पठानिया ग्राम पंचायत बनेट में मलेड खड्ड पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन करेंगे जबकि बाद दोपहर 3:00 बजे ग्राम पंचायत रायपुर के गांव फगोट में एक समारोह में सम्मिलित होंगे। कुलदीप सिंह पठानिया 8 अक्टूबर को प्रातः 11:00 सिहुंता से शिमला के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी सरकारी एक प्रवक्ता ने दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र पालकवाह का मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने किया दौरा

ऊना, 21 मई – हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने रविवार को जिला ऊना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह स्थित कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पिति वासियों को दी करोड़ों सौगात

एएम नाथ। लाहौल/स्पीति : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के दौरे पर आये केंद्रीय संसदीय कार्य एवं जनजातीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू आज काजा पहुंचे। उन्होंने वहाँ प्रधानमन्त्री जन विकास योजना के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएस का मामला पहुंचा गवर्नर के पास : सीएस तैनाती को लेकर आईएएस निशा सिंह ने गवर्नर को लिखा पत्र

शिमला | मुख्य सचिव की तैनाती के मामले में 1987 बैच की आईएएस एवं प्रधान सलाहकार (प्रशिक्षण एवं विदेश संबंधी मामले) निशा सिंह ने राज्यपाल से शिकायत कर उनका उपहास करने व उनकी सीनियोरिटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली कॉलेज में बेटियों के लिए छात्रावास की सौगात, उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से मिली 4.99 करोड़ की स्वीकृति

रोहित जसवाल।  हरोली, 19 जुलाई। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय में बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा हरोली स्थित प्रो. सिम्मी...
Translate »
error: Content is protected !!