विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घटासनी के मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत

by
विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित
सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं सिंचाई के लिए अगले 3 वर्षों में व्यय होंगे 1000 करोड़ : विधानसभा अध्यक्ष
एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज शहीद आशीष थापा राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घटासनी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए  विद्यालय में सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने का भरोसा दिया। उन्होंने खेल मैदान के विकास के लिए 25 लाख रूपयों की धनराशि उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।
कुलदीप सिंह पठानिया ने  कहा कि लोगों की अपेक्षा तथा आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य को तीव्रता प्रदान की जा रही है।
भटियात विधानसभा क्षेत्र में जारी विकास कार्यों का  उल्लेख करते हुए  विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अगले तीन वर्षों के दौरान सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था  को सुदृढ़ बनाने  के लिए लगभग  एक हजार करोड़   रुपयों की धन राशि का प्रावधान किया जाएगा।
कुलदीप सिंह पठानिया ने  ज़िला चंबा में सुरंग नेटवर्क  को विस्तार देने की बात करते हुए चंबा-चुवाड़ी सुरंग निर्माण की अपनी प्रतिबद्धता  का भी जिक्र अपने संबोधन में किया l
उन्होंने ककीरा-घटासनी  तथा आसपास के क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न सम्पर्क मार्ग गांव बडीन्गी, सम्पर्क मार्ग गांव अटवाली, सम्पर्क मार्ग गांव मोरनाची, सम्पर्क मार्ग गांव कुडेरा से नुई वाया वासी, सम्पर्क मार्ग गांव फोगला, सम्पर्क मार्ग गांव निचली मामल, सम्पर्क मार्ग खडेडा से ओहरा, सम्पर्क मार्ग गांव मील, सम्पर्क मार्ग गांव मगनुई से रूडका, सम्पर्क मार्ग गांव मखोली- लडोली तथा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन घटासनी के निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने का आश्वासन  दिया। उन्होंने संपर्क मार्ग घटासनी- बडिंगी में दो स्थानों पर रिटेनिंग वॉल लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ  किया। उन्होंने इस दौरान  कारगिल युद्ध नायक शहीद आशीष थापा  के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विद्यार्थियों ने इस दौरान आकर्षक सांस्कृतिक  कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
विधानसभा अध्यक्ष ने  विद्यालय  के वरिष्ठ तथा कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए  21  तथा 11 हजार की धनराशि देने की  घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये।
कुलदीप सिंह पठानिया  का समारोह में पधारने पर  स्कूल प्रबंधन समिति  एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील दत्त चाढक  ने  वार्षिक  प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम  चेला कृष्ण चंद,  अध्यक्ष ब्लॉक   कांग्रेस कमेटी  विजय कवंर , महासचिव तरुण मल्होत्रा,  एसडीएम  पारस अग्रवाल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, पुलिस उपाधीक्षक योगराज चंदेल, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर सहित स्कूल के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोग  उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट सचखंड हरमिंदर साहिब के निकट : 5 गिरफ्तार, 3 ब्लास्टों का मसला सुलझने का पुलिस का दावा

अमृतसर : सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के करीब 5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट हुआ। यह ब्लास्ट स्वर्ण मंदिर के लंगर हॉल के करीब रात 12.10 बजे हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही हड़कंप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुखाश्रय योजना में फीस न जमा करना व्यवस्था परिवर्तन का एक और शर्मनाक चेहरा : जयराम ठाकुर

सुखाश्रय में पब्लिसिटी में करोड़ों खर्च लेकिन सुविधा के नाम पर जीरो,  सीएम की फ्लैगशिप स्कीम का हाल, लाभार्थी और संस्थान बेहाल मनाली हत्याकांड में सामने आया सरकार और प्रशासन का संवेदनहीन चेहरा एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ में राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी खेल प्रतियोगिता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

नालागढ़, 2 जनवरी (तारा) : उप मंडलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया की अध्यक्षता में आज नालागढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के विषय में समीक्षा बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाडवा पंचायत में बुलडोजर पलटने से चालक की मौत पट्टा मेहलोग

पट्टा मेहलोग, 7 मई (तारा) : विकास खंड पट्टा मेहलोग की दाड़वा पंचायत के जतरोग से डांगरीसेर मार्ग पर कामली नजदीक लोक निर्माण विभाग का एक बुलडोजर उक्त सड़क पर कार्य करते हुए अपना...
Translate »
error: Content is protected !!