विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी से भटियात प्रवास पर रहेंगे

by
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट के भवन निर्माण के लिए 14 फरवरी को रखेंगे आधारशिला
एएम नाथ। चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी को ग्राम पंचायत अवांह तथा होवार में पुस्तकालय का शुभारंभ करने के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 13 फरवरी को ग्राम पंचायत रायपुर के तहत मराड गांव के लिए संपर्क मार्ग निर्माण की आधारशिला रखने के पश्चात साँय मनहोता गांव में लाइब्रेरी का शुभारंभ भी करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतता में 14 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट के भवन निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इसके पश्चात वह ग्राम पंचायत टुंडी के तहत भराड़ी- कुरला संपर्क मार्ग निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 15 फरवरी को सुबह चंडीगढ़ प्रस्थान करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टोल टैक्स बैरियर नीति व आबकारी नीति 2026-27 को स्वीकृति प्रदान : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

महिला होम गार्ड स्वयंसेवकों को 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश प्रदान करने का निर्णय सीबीएसई स्कूलों के लिए कुल 600 पदों के सृजन को स्वीकृति एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बनीखेत-खैरी सड़क पर कार हादसा, एक की मौत, एक घायल

एएम नाथ। डलहौज़ी :बनीखेत-खैरी संपर्क मार्ग पर बडेरू के पास एक निजी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला शहर में नहीं चलेंगी 100 प्राइवेट बसें : क्या रहेगा विकल्प?

एएम नाथ । शिमला :  राजधानी शिमला में सोमवार को निजी बसें नहीं चलेगी। शिमला में मिनी बस चालक एवं परिचालक संघ हड़ताल पर हैं। ऐसे में शहर में लोगों को सप्ताह के पहले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार हर तरह से हिमाचल के साथ है, प्रधानमंत्री पर तंज करने से हिमाचल में नहीं होगा विकास : जयराम ठाकुर

हिमाचल के लिए राहत राशि जारी करने पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया केंद्र का आभार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही है देश-विदेश में भरोसे का चेहरा मंडी, 13 दिसंबर :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!