विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया श्री महारूद्र यज्ञ महोत्सव में हुए सम्मिलित – आध्यात्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, शांति और सकारात्मक ऊर्जा के संचार में महत्वपूर्ण : कुलदीप सिंह पठानिया

by
एएम नाथ। ककीरा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज स्वामी श्री हरिगिरी सन्यास आश्रम ककीरा में आयोजित पांच दिवसीय श्री महारूद्र यज्ञ महोत्सव के पूर्ण आहुति समारोह में सम्मिलित हुए।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि स्वामी श्री हरिगिरी महाराज द्वारा सन्यास आश्रम ककीरा की स्थापना की गई। भक्ति भाव के साथ उनके द्वारा जन कल्याण को प्रदान की गई विशेष प्राथमिकता को स्वामी राजेश्वरानंद भारती ने आगे बढ़ाया तथा इसी क्रम की निरंतरता में आज श्री हरिगिरी चैरिटेबल ट्रस्ट जन कल्याण को समर्पित है।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सन्यास आश्रम ककीरा के तत्वावधान में गत 57 वर्षों से यहां निरंतर श्री महारूद्र यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, शांति और सकारात्मक ऊर्जा के संचार तथा पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से सहायक एवं महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने यज्ञ महोत्सव के आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सनातन धर्म की परंपराओं को जीवंत रखने में संतों और आश्रमों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वामी श्री हरिगिरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समाज कल्याण के लिए किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि वे ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें और आध्यात्मिक चेतना को जागृत रखें।
इस अवसर पर कार्यकारी महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, स्वामी श्री हरिगिरी चैरोटेबल ट्रस्ट के सदस्य गोविंद भाई ओझा, भरत भाई, रसि भाई, यशवन्त भाई मोदी, ओंकार सिंह राठौर, संजीव वत्स, मनोज वत्स, देवेन्द्र राज महाजन, तरुण मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लैब अटेंडेंट समेत तीन लोग ग्रिफ्तार : हमीरपुर पुलिस ने 10.67 ग्राम किया चिट्टा बरामद

एएम नाथ।  हमीरपुर : जिला पुलिस हमीरपुर के थाना सदर हमीरपुर के अधीन एक पुलिस टीम के द्वारा गश्त के दौरान सोमवार को एनआईटी हमीरपुर में कार्यरत लैब अटेंडेंट समेत तीन लोगों से हमीरपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो भाईयों सहित परिवार के चार लोगों की मौत – केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही एक कार पर गया पलट

राजसमंद  :  राजस्थान के राजसमंद जिले में एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया।  गुरुवार को चारभुजा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो भाईयों...
हिमाचल प्रदेश

18 प्लस के लिए 14 व 17 जून को होगा टीकाकरण सत्र का आयोजनः सीएमओ

45 से अधिक आयु वर्ग के लिए वैक्सीन की पहली डोज लगाने की अंतिम तिथि 19 जून तय ऊना – जिला ऊना में 18-44 वर्ष आयु वर्ग में टीकाकरण अभियान एक बार फिर शुरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना के बैंकों ने दिसंबर, 2020 तक 849.43 करोड़ के ऋण वितरित किएः डीसी

राघव शर्मा ने जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की ऊना, 2 मार्च: जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक बचत भवन ऊना में राघव शर्मा उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई।...
Translate »
error: Content is protected !!