विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भरमौर तथा ब्रन्गाल में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता

by

कुलदीप सिंह पठानिया 21 जुलाई से चंबा प्रवास पर रहेंगे

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया 21 जुलाई से चंबा प्रवास पर रहेंगे। वह प्रातः 11:30 बजे बिन्तरु नाग मन्दिर के लिए लिंक रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे तथा चुवाड़ी से दोपहर बाद 4 बजे प्रस्थान कर शाम 6:30 बजे चंबा पहुंचेंगे।

कुलदीप सिंह पठानिया के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 22 जुलाई (मंगलवार) को भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत भरमौर तथा 23 जुलाई (बुधवार) को डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के ब्रन्गाल में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष अपने प्रवास की निरंतरता में 24 जुलाई (गुरुवार) को जिला चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं की कक्षा 11वीं व 12वीं की मेधावी बालिकाओं के लिए “फ्री स्कॉलरशिप योजना” का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम बगढार स्कूल में होगा। 26 जुलाई (शनिवार) को वह ग्राम पंचायत रजैं के गांव सरोग में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया 27 जुलाई (रविवार) को प्रातः 9:30 बजे अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला- 2025 चंबा के उद्घाटन समारोह एवं रात्रि 8 बजे में प्रथम सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में भी महामहिम राज्यपाल के साथ रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 28 जुलाई (सोमवार) को प्रातः 11 बजे चंबा से शिमला के लिए रवाना होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनक्लेम्ड जमा राशि पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन

मंडी, 29 नवम्बर।  भारत सरकार के वित्तीय सेवाएं विभाग तथा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आरम्भ किए गए देशव्यापी अभियान आपका पैसा, आपका अधिकार के अंतर्गत कोटली में शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अनक्लेम्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

125 यूनिट निशुल्क बिजली को बंद नहीं किया गया और 300 यूनिट निशुल्क बिजली गरीबों को देंगे : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में 125 यूनिट निशुल्क बिजली को बंद नहीं किया गया और 300 यूनिट निशुल्क बिजली गरीबों को देंगे।  अभी तक केवल लाखों रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणात्मक, संस्कारयुक्त और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना मूल उद्देश्य : स्कूल की चारदीवारी में बनता है बच्चों का भविष्य : कृषि मंत्री चन्द्र कुमार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली के वार्षिक समारोह में नवाज़े बच्चे ज्वाली, 6 जनवरी : कृषि मंत्री व पशुपालन मंत्री प्रोoचंद्र कुमार ने कहा कि बच्चों का भविष्य स्कूल की चारदीवारी में बनता है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हसन वैली में व्यूइंग डेक के निर्माण कार्य में तेजी लाने के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला के ढली के समीप हसन वैली  में व्यूइंग डेक के निर्माण कार्य के लिए आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अवगत करवाया...
Translate »
error: Content is protected !!