विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मेल स्कूल के मेधावी विद्यार्थी किये पुरस्कृत : पेयजल व सिंचाई योजनाओं पर 4 करोड़ 43 लाख की राशि होगी व्यय —कुलदीप सिंह पठानिया

by
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए आकर्षक कार्यक्रम
एएम नाथ। चंबा (बनीखेत) 8,फरवरी :
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि ग्राम पंचायात मेल और इसके आस- पास के क्षेत्रों के लिए पेयजल व सिंचाई योजनाओं पर 4 करोड़ 43 लाख की राशि व्यय होगी।
वे आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 2 करोड़ 24 लाख की राशि से बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजना की जल्द निविदाएं आमन्त्रित की जा रही हैं। इसी तरह उठाऊ पेयजल योजना पर 2 करोड़ 24 लाख व्यय होंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष भर की गतिविधियों के लिए वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह महत्वपूर्ण होता है।
उन्होंने साधारण प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को और मेहनत करने की नसीहत भी दी ।
साथ में कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेल में सभी आवश्यक संसाधनों को पूरा कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि विद्यालय को एक उत्तम खेल मैदान की सुविधा के लिए स्थानीय लोगों द्वारा स्वेच्छा से निजी भूमि देने का निर्णय भी लिया जाना चाहिए।
उन्होंने स्कूल के वार्षिक प्रतिवेदन पर हर्ष जाहिर किया तथा बोर्ड परीक्षाओं में और सुधार की आवश्यकता भी जताई।
कुलदीप सिंह पठानिया ने विकास कार्यों का जिक्र भी आपने संबोधन में किया।
इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दौरान आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
विधानसभा अध्यक्ष ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को 11 हजार तथा वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग को 15 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये।
कुलदीप सिंह पठानिया का समारोह में पधारने पर प्रधानाचार्य सुभाष चंद की आगुवाई में स्कूल प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया ।
उप प्रधानाचार्य अजीत कुमार ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर एसडीएम डलहौज़ी अनिल भारद्वाज, डीएफओ रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता जलशक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित स्कूल के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोगों उपस्थित रहे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छेक पंचायत के उपप्रधान की हत्या : आरोपी की पत्नी से था उपप्रधान का अफेयर, पुलिस ने की गिरफ्तारी

बैजनाथ :  हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पंचायत उपप्रधान की प्रेस प्रसंग के कारण हत्या हुई है। थाना बैजनाथ के तहत आने वाले चढ़ियार क्षेत्र की छेक पंचायत के उपप्रधान की हत्या का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योजनाओं को गति देने के लिए स्टीक डाटा संग्रहण करना आवश्यक – DC मनमोहन शर्मा

सांख्यिकी सुदृढ़ीकरण के लिए सहायता योजना विषय पर कार्यशाला आयोजित एएम नाथ। सोलन :   उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि विभिन्न योजनाओं को गति देने और नई योजनाएं बनाने के लिए स्टीक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

14 लाख में खरीदा 0001 स्कूटी नंबर….विभाग के खाते में जमा की राशि

प्रतापनगर निवासी कारोबारी ने वीआईपी स्कूटी नंबर के शौक को पूरा करने के लिए 14 लाख रुपये खर्च किए हैं। स्कूटी के लिए वीआईपी नंबर की चाहत में इस कारोबारी ने 14 लाख रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देश की मातृशक्ति को मिलेगा सुरक्षा कवच : जयराम ठाकुर

कहा, सर्वाइकल कैंसर से बेटियों के बचाव और सुरक्षित जीवन देने के लिए टीकाकरण का लाभ उठाएं एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज सराज विधानसभा क्षेत्र के जंजैहली...
Translate »
error: Content is protected !!