विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंता में जन समस्याओं का किया समाधान

by

आपदा प्रभावित 44 परिवारों को राहत राशि की प्रदान

भटियात में आपदा पीड़ितों को 10 लाख से अधिक की तत्काल सहायता उपलब्ध : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चंबा, (सिहुंता):  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज (सोमवार) भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत सिहुंता स्थित ट्राईबल भवन में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।


उन्होंने इस दौरान 44 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत स्वरूप 3 लाख रुपये की राशि प्रदान की।
कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में अब तक प्रभावित परिवारों को 10 लाख रुपये से अधिक की तत्काल राहत राशि उपलब्ध करवाई जा चुकी है।
उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि आपदा के इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाना सुनिश्चित बना रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आपदा प्रभावितों के लिए राहत एवं पुनर्वास को राज्य सरकार द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उप मंडलीय प्रशासन द्वारा आवश्यक राहत सामग्री भी प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा रही हैं।


लोक निर्माण, जल शक्ति व राज्य विद्युत बोर्ड के अधिकारी एव्ं कर्मचारी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में संपर्क सड़क, पेयजल तथा विद्युत आपूर्ति से संबंधित सेवाओं की बहाली को लेकर पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने आसपास के क्षेत्रों में आपदा प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया तथा लोगों का कुशलक्षेम भी जाना।


उपमंडल दंडाधिकारी (ना.) पारस अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक योगराज, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी, खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा सहित स्थानीय पंचायती राज प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीजीपी और कारोबारी विवाद : हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, DGP-SP कांगड़ा को पदमुक्त करने के आदेश

एएम नाथ, शिमला, 26 दिसंबर :  कारोबारी निशांत शर्मा और डीजीपी संजय कुंडू मामले में हिमाचल हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मंगलवार को हिमाचल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेले को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए दो राज्यों के अधिकारियों ने कसी कमर

होशियारपुर में जिला प्रशासन व हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों की हुई बैठक भार ढोने वाले वाहनों पर रहेगी पाबंदी होशियारपुर: 20 जुलाई: 28 जुलाई से शुरु होने जा रहे माता चिंतपूर्णी मेले को सफलतापूर्वक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत की जवाबी हमले में पाकिस्तान को भारी नुकसान, पाक के कई एयरबेस तबाह, सेना ने कहा- ‘ पाकिस्तान के हर उकसावे का दिया जा रहा जवाब’

भारत के सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई शहरों में जवाबी कार्रवाई की है। पाकिस्तानी सेना ने भी इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तान का दावा है कि तमाम हमलों को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ : गैंगस्टर जस्सा हप्पोवाल को गोली लगी, एक पुलिस अधिकारी भी घायल, 1 चाइनीज पिस्टल समेत 5 कारतूस बरामद

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में एक गैंगस्टर तरनजीत सिंह उर्फ जस्सा हप्पोवाल को गोली लगी है। तरनजीत सिंह पुलिस कस्टडी से...
Translate »
error: Content is protected !!