विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने कुडेरा-ककीरा पेयजल योजना का किया लोकार्पण : ककीरा-कटलू संपर्क मार्ग का विधिवत किया शिलान्यास

by
चंबा, (ककीरा)15 दिसंबर :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार के मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में ही 26 संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जारी वित्त वर्ष के दौरान इन सड़क परियोजनाओं पर 134 करोड़ रूपयों की धन राशि व्यय की जा रही है ।
कुलदीप सिंह पठानिया आज ककीरा में कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण तथा ककीरा-कटलू संपर्क मार्ग का विधिवत शिलान्यास करने के पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए रहे थे।
उन्होंने कहा कि 3 करोड़ 41 लाख की राशि से निर्मित कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना के कार्यशील होने से अब इस क्षेत्र में बेहतर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने साथ में यह भी कहा कि 37 करोड़ 53 लाख की लागत से ककीरा कस्बा, गाहर, परछोड़ इत्यादि गांवों में लगातार पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को लेकर उठाऊ पेयजल योजना का कार्य 60 प्रतिशत से अधिक संपूर्ण कर लिया गया है तथा जल्द इस योजना का भी लोकार्पण किया जाएगा ।
विभागीय विकास कार्यों का जिक्र करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ककीरा के लिए लगभग 24 करोड़ रूपयों की राशि से निर्मित होने वाली सीवरेज योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को जल्द स्वीकृति प्रदान की जाएगी। साथ में ऊपरली तथा निचली बडिंगी गांव को एक करोड़ 18 लाख की राशि से निर्मित होने वाली नई पेयजल योजना का भी जल्द लोकार्पण होगा। इस योजना के तहत 90 प्रतिशत से अधिक कार्य को संपूर्ण कर लिया गया है ।
उन्होंने आगे कहा कि बकलोह छावनी क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान को लेकर 80 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। इस योजना के तहत निर्माण के लिए सभी विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण कर लिया गया है तथा निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में सुखाश्रय योजना का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बेसहारा बच्चों की सामाजिक सुरक्षा को लेकर देशभर में हिमाचल प्रदेश को एक कल्याण राज्य के रूप में पहचान दिलाई है ।
इससे पहले ककीरा पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया ।
इसके उपरान्त विधानसभा अध्यक्ष ने
लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया व शेष समस्याओं के समाधान हेतू सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस अवसर पर राज्य कोऑपरेटिव बैंक में सदस्य निदेशक मंडल राम सिंह चम्बियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कृष्ण चंद चेला,उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरेंदर चाढक, एसडीएम पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, जल शक्ति राजेश मोगरा, विद्युत राजीव ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्षपुरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी सहित पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि एवं स्थानीय गण मान्य लोग उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लड़कों में ऊना और लड़कियों में मंडी जिला ने जीती ट्राफी : एसपी ने राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को बांटे ईनाम

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 26 अक्तूबर। छात्र और छात्राओं की राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में संपन्न हो गई। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन मंत्रियों से विभाग लेकर दो नए मंत्रियों को दिए थे विभाग : मंत्रियों से जो विभाग लिए गए , उन्हें भविष्य में उनके विभाग से संबंधित ही अन्य विभाग दिए जाएंगे -मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को दो नए मंत्रियों को विभाग आवंटित किए थे। तीन मंत्रियों से विभाग लेकर दो नए मंत्रियों को विभाग दिए गए हैं।  ऐसे में मुख्यमंत्री के इस अप्रत्याशित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपराध को सत्ता का संरक्षण, नालागढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी पर दर्ज हैं 132 मुक़दमे : जयराम ठाकुर

नालागढ़ की जनता केएल ठाकुर के साथ, सरकार को प्रदेश के लोगों ने नकारा निर्दलियों से जबरिया समर्थन लेना चाहते थे मुख्यमंत्री,   बीबीएन में उद्योगों को सरकारी संरक्षण में किया जा रहा है परेशान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी की सक्रिय पहल एवं निरंतर प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा एवं गति मिली

बीबीएन, 27 अप्रैल (तारा) बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा दून विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न गांवों के विकास कार्यों के लिए 67 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित विकास खंड अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!