विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ में 92 करोड़ की राशि से पेयजल योजनाएं निर्माणाधीन: किशोरी लाल

by
विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने किया मलघोटा गांव का दौरा
एएम नाथ।  बैजनाथ, 13 जून :  विधायक किशोरी लाल ने आज ग्राम पंचायत खड़ानाल के मलघोटा गांव का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय गांववासियों के साथ एक बैठक की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अपनी चिंताएं साझा कीं। किशोरी लाल ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के माध्यम से त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
विधायक किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ में 92 करोड़ की राशि से पेयजल की योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है जिनका उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए संकल्पबद्ध है जिसके तहत प्रदेश के गांव गांव का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जल कल्याण नीतियों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।
विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सरकार गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आगामी समय में मगलोटा गांव के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी।
इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत खड़ानाल रोहित जामवाल, सहायक अभियंत शर्ती शर्मा, कनिष्ठ अभियंता पवन धीमन, एडवोकेट अजय अवस्थी, सेवानिवृत अधिशाषी अभियंता विद्युत अशोक गुलेरिया सहित ग्रामीण तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जीभी घाटी में बिना पंजीकरण चल रही पर्यटन गतिविधियों पर गिरेगी गाज

पर्यटन व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज, जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने किया दो दिवसीय निरीक्षण, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को प्राथमिकता देने पर हुई चर्चा जिम्मेदार पर्यटन का मॉडल बनेगी जीभी घाटी,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिभा सिंह के साथ गवास गांव में गुड़ारू देवता मंदिर में नवाया शीश : रोहड़ू की सड़को के सुधारीकरण पर व्यय होंगे 134 करोड़ – विक्रमादित्य सिंह

शिमला – लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रोहड़ू की सड़को के सुधारीकरण के लिए 134 करोड़ रूपए के बजट की विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृति प्राप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 हजार डीओ नोट पहुंचे : आवश्यक आवेदनों पर ही विचार का फैसला

एएम नाथ। शिमला : शिक्षकों के तबादलो को लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय में तबादलों से संबंधित 18 हजार डीओ नोट पहुंच गए हैं। मंत्रियों, विधायकों से आवेदन मंजूर करवाकर शिक्षकों ने तबादलों के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई पास फिटर/इलेक्ट्रीशियन के लिए नौकरी का अवसर

धर्मशाला, 9 जून। रोजगार अधिकारी धर्मशाला आकाश राणा ने बताया कि मैसर्ज सुपर होज़ इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड बद्दी द्वारा ट्रेनी मशीन ऑपरेशन के 10 पद अधिसूचित किए गए हैं। उन्होनें बताया कि इसके लिए...
Translate »
error: Content is protected !!