विधानसभा क्षेत्र 54-कसौली (अ.जा.) के अंतर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों का मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुनीष गर्ग ने किया निरीक्षण

by

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मुनीष गर्ग ने आज सोलन ज़िला के ।
मुनीष गर्ग ने फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का 27 अक्तूबर, 2023 से 09 दिसम्बर, 2023 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदान से सम्बन्धित कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बूथ स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम के तहत 18 से 19 आयु वर्ग के सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए विशेष प्रयास करें।
उन्होंने बूथ स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन कार्यक्रम के दौरान पंजीकरण से वंचित अन्य सभी पात्र नागरिकों के नाम भी मतदाता सूची में जोड़ना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदाता सूची में मृत, स्थानांतरित और दोहरे पंजीकृत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने 18 व 19 नवम्बर, 2023 को विशेष अभियान दिवसों पर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को जोड़ने के बूथ स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कसौली गौरव महाजन, तहसीलदार निर्वाचन सोलन राजेश शर्मा उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पटवारी-कानूनगो महासंघ के पहले राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स मीट का समापन, मंत्री जगत सिंह नेगी ने की शिरकत

रोहित जसवाल।  बिलासपुर : 5 दिसंबर  – हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज बिलासपुर में पटवारी-कानूनगो महासंघ के पहले राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स मीट के समापन समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पट्टा नरयाली नाले पर निर्माणाधीन पुली का कार्य एक वर्ष में नहीं हुआ पूरा

पट्टा मेहलोग, 3 जुलाई (तारा) : लोक निर्माण विभाग मंडल कसौली के तहत पट्टा से बनलगी सुबाथू की ओर जाने वाली सड़क पर पट्टा बस सटॉप के नजदीक गांव नरयाली नाले पर निर्माणाधीन पुलिया का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेयजल-सिंचाई तथा सीवरेज योजनाओं के निर्माण में लाएं तेजी: अग्निहोत्री

कांगड़ा जिला में जल शक्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा की, सुकाहार तथा फिन्ना सिंह सिंचाई योजनाओं को लेकर भी हुई चर्चा एएम नाथ। धर्मशाला, 27 जनवरी। उपमुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जल शक्ति विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषक विकास एसोसिएशन ने स्वयं सहायता समूह का किया गठन

बैठक में जायका परियोजना की दी जानकारी पट्टा मेहलोग, 6 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत भावगुड़ी के गांव ओडा मंजियार में कृषक विकास एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!