विधानसभा में रखा कर्ज का पूरा आधिकारिक लेखा-जोखा : विपक्ष के आरोपों पर सीएम सुक्खू का जवाब

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश पर लगातार बढ़ रहा कर्ज का बोझ इन दिनों राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रहा है. छोटे से पहाड़ी राज्य पर बढ़ते हुए कर्ज के बोझ के बीच पक्ष और विपक्ष के बीच भी जमकर वार-पलटवार हो रहा है.विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी कर्ज को लेकर सरकार पर निशाना साध रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार राज्य की इस आर्थिक बदहाली के लिए पूर्व भाजपा सरकार को दोषी करार देने में लगी है. इस सबके बीच हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान अतारांकित प्रश्न के उत्तर में कर्ज के आधिकारिक आंकड़े सामने आए हैं.

भारत सरकार से 2 हजार 527 करोड़ रुपये का लोन  :  खुले बाज़ार से ऋण- 17 हजार 472 करोड़ रुपये,  नाबार्ड से ऋण- 1 हजार 352 करोड़ रुपये , राष्ट्रीय आवास बैंक से ऋण- 10 करोड़ रुपये,  राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम से ऋण- 5 करोड़ रुपये ,  भारत सरकार से प्राप्त ऋण- 2 हजार 527 करोड़ रुपये, सकल ऋण राशि (1+2+3+4+5)- 21 हजार 366 करोड़ रुपये,  ऋण अदायगी- 5 हजार 864 करोड़ रुपये,  शुद्ध ऋण- 15 हजार 502 करोड़ रुपए

GPF की एवज में 2 हजार 810 करोड़ रुपयेका लोन :    हिमाचल प्रदेश विधानसभा में एक प्रश्न की लिखित जानकारी का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुक्खू ने बताया कि राज्य सरकार के लोक लेखा के तहत सामान्य भविष्य निधि- GPF इत्यादि से भी लोन उपार्जित  होता है.  यह 1 जनवरी, 2023 से 31 जुलाई, 2024 तक 2 हजार 810 करोड़ रुपये उपार्जित हुए. राज्य सरकार के बजट से यह धनराशि विकासात्मक कार्य ऊपर खर्च हो रही है. इस संबंध में करसोग के विधायक दीपराज और जोगिंदर नगर के विधायक प्रकाश राणा ने सवाल किया था.

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

9 पूर्व विधायक सीआरपीएफ का सुरक्षा घेरे में करेंगे चुनाव प्रचार और रैलियां : घर पर भीसीआरपीएफ के ही सुरक्षा बल रहेंगे तैनात

शिमला | भाजपा में शामिल हुए 9 पूर्व विधायक सीआरपीएफ का सुरक्षा घेरे में चुनाव प्रचार और रैलियां करेंगे। उनके घर पर भी सुरक्षा बल हर दम तैनात रहेंगे। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने EC पर आरोप लगाते समय जिस आदित्य श्रीवास्तव का लिया नाम : वो आया सामने ; बोला – कांग्रेस नेता को मेरी पर्सनल डिटेल्स शेयर नहीं करनी चाहिए थी

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर चुनाव में धांधली करने के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गौरवन्वित चम्बा….चम्पा ठाकुर ने नॉर्थ जोन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल और बेस्ट कैचर का खिताब जीता

एएम नाथ। चम्बा. : .जिला चम्बा के चुराह की चम्पा ठाकुर ने नॉर्थ जोन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल और बेस्ट कैचर का खिताब जीतकर ज़िला चम्बा का नाम रोशन किया है। चंपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला 2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय पूल एवं स्नूकर प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

एएम नाथ। चम्बा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के उपलक्ष्य में आज चंबा जिला पुलिस मुख्यालय में जिला स्तरीय पूल एवं स्नूकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप...
Translate »
error: Content is protected !!