विधायक नरेश यादव को बेअदबी के जुर्म में सजा से साबित हो गया कि आम आदमी पार्टी राजनीतिक स्वार्थ के लिए किस हद तक जा सकती हैं – तीक्ष्ण सूद

by

 8 साल पहले मलेरकोटला में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने पर केजरीवाल व भगवंत मान पंजाब के लोगों से मांगे माफी : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में आज मलेरकोटला के अतरिक्त सैशन जज द्वारा आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक नरेश यादव तथा अन्य दोषिओं को कुरान शरीफ़ की बेअदबी के अपराध में सजा सुनाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा हैं कि इस घटना से सिद्ध हो गया हैं कि आम आदमी पार्टी सत्ता हासिल करने के लिए किस हद तक निचे गिर सकती हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल धर्म निरपेक्षता का ढोंग रचती हैं , जबकि धर्मिक भावनाए भड़का कर सत्ता हासिल करना उसका लक्ष्य रहता हैं। 2017 के चुनावों से ठीक पहले जब आम आदमी पार्टी पंजाब में 100 सीटें लेकर सरकार बनाने का दावा कर रही थी तो उस सपने को पूरा करने के लिए आम आदमी पार्टी ने एक षड़यंत्र के तैहत दिल्ली के विधायक नरेश यादव को मौजूदा अकाली भाजपा सरकार के खिलाफ मुसलमानों में रोष पैदा करने के लिए योजना बनाई जिसके अंतर्गत आप नेता नरेश यादव तथा उसके अन्य आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मिल कर मुसलमानों को भड़काने के लिए उनके धार्मिक ग्रंथ कुरान शरीफ के पन्ने फाड़ कर इधर-उधर फेंके तथा मुसलमानों के धार्मिक ग्रंथ की घोर अवमानना की जो कि धर्म निरपेक्षता की नीति के माथे पर कलंक साबित हुआ। श्री सूद ने कहा कि एक लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद अब जब नरेश यादव को धार्मिक ग्रंथ की अवमानना के अपराध में माननीय अदालत ने दोषी ठैहरा कर सजा दे दी हैं तो आम आदमी पार्टी का गन्दी राजनीती करने वाला चेहरा बेनकाब हो गया हैं। जिसके लिए आप नेताओं अरविन्द केजरीवाल तथा भगवंत मान को पंजाब के लोगों से माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी के मामले को भी आम आदमी पार्टी ने अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए धोखे से पंजाब के लोगों की वोटें हासिल की थी। 2022 विधानसभा के चुनावों से पहले आप सुप्रीमो केजरीवाल ने कहा था कि श्री गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी के दोषियों को दो महीने में सजा करवा देंगे , परन्तु एक बार फिर राजनीतिक स्वार्थो के कारण दोषियों की सजा टालने के लिए एक के बाद एक एस.आई.टी बना कर मामले को उलझाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में सीबीआई निश्पक्ष जाँच करती हैं तो कोई बड़ी बात नहीं कि आम आदमी पार्टी की भी इस बेअदबी के षड़यंत्र में संलिप्तता सामने आ जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतिशी को चुनाव आयोग का नोटिस : बीजेपी जॉइन ना करने पर धमकी मिलने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान , सोमवार दोपहर 12 बजे तक जवाब देना होगा

नई दिल्ली । सरकार में मंत्री आतिशी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीजेपी जॉइन ना करने पर धमकी मिलने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है और आतिशी को एक नोटिस...
article-image
पंजाब

मिशन समर्थ तहत स्कूल मुखियों का एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

गढ़शंकर, 21 मार्च : पंजाब सरकार शिक्षा विभाग के निर्देशों अनुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) होशियारपुर श्रीमती ललिता अरोड़ा की अगवाई में स्कूल इंचार्ज लैक्चर्र अजय कुमार के नेतृत्व में सरकारी सीनियर सेकेंडरी...
article-image
पंजाब

कबूतरबाजी को लेकर बच्चों का झगड़ा : फिर हो गई ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 की मौत

फिरोजपुर :  कस्बा ममदोट के गांव कड़मा में गक्त बुधवार शाम दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है । इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा...
article-image
पंजाब

बब्बर खालसा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ : 6 अत्याधुनिक पिस्तौल, 4 ग्लॉक 9एमएम और 2 पीएक्स5 (.30 बोर) बरामद

अमृतसर ।  स्थानीय ऑपरेटिव ओंकार सिंह 6 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार गैंगस्टर अर्शदीप के नार्को-हवाला कार्टेल का भी पर्दाफाश अमृतसर, एजेंसी। अमृतसर पुलिस ने शनिवार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़...
Translate »
error: Content is protected !!