विधायक प्राथमिकता बैठकें-प्रदेश सचिवालय के आर्मजडेल भवन फेज-3 में होगी

by
एएम नाथ। शिमला : वार्षिक बजट 2025-26 में विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में दो दिवसीय बैठकों का आयोजन 3 और 4 फरवरी, 2025 को हिमाचल प्रदेश सचिवालय के आर्मजडेल भवन, फेज-3 कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा।
3 फरवरी, 2025 को पूर्वाह्न 10.30 बजे से 1.30 बजे तक कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू तथा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सोलन, चम्बा, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति जिले के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
4 फरवरी, 2025 को पूर्वाह्न 10.30 बजे से 1.30 बजे तक शिमला और मंडी जिलों तथा अपराह्न 2 से 5 बजे तक ऊना, हमीरपुर और सिरमौर के विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
इन बैठकों में वार्षिक बजट 2025-26 की विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठकों में विधायकों से वर्ष 2025-26 के लिए मित्तव्ययता उपायों, वित्तीय संसाधन जुटाने एवं बेहतर प्रशासन के संदर्भ में प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में आयोजित होगा गुरू तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस समारोह : सीएम ने समारोह की तैयारियों की समीक्षा

एएम नाथ : शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि श्री गुरू तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर शिमला में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नवोदय में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 21 अक्टूबर तक होगा

होशियारपुर, 9 अक्टूबरः सह-शिक्षा आवासीय पीएम श्री विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही, जिला होशियारपुर में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए कक्षा 9 और 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने की तिथि 21 अक्टूबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रियों के अपमान से भी नहीं चूक रहे मुख्यमंत्री सुक्खू ….जनता ही नहीं, मंत्री-विधायक भी सुक्खू सरकार से निराश : जयराम ठाकुर

2027 में भाजपा सरकार बनते ही विकास को देंगे दोगुनी रफ्तार: जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी क्षेत्र के ज़िला परिषद के दाड़वां तथा मंधाला वार्ड के लिए कुल 11 नामांकन प्राप्त

बद्दी, 11 मई (तारा) : निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के अंतर्गत बद्दी उपमण्डल में ज़िला परिषद निर्वाचन के लिए अंतिम...
Translate »
error: Content is protected !!