विधायक रौड़ी के मार्फ़त : आशा वर्कर एवं फेसीलीटेटर यूनियन पंजाब ने मुख्यमंत्री को भेजा मांगपत्र

by

मानदेय भत्ते एवं विभाग में पक्का करने की मांग
गढ़शंकर : आशा वर्कर एवं फेसीलीटेटर यूनियन पंजाब (सीटू) होशियारपुर ने अपनी मांगों के संबंध में हलका विधायक जय किशन रौड़ी की मार्फत मुख्यमंत्री पंजाब से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
यूनियन की अध्यक्ष जोगेन्द्र कौर बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा वर्कर एवं फेसीलीटेटर के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह अदा करने संबंधी स्टेट बजट में प्रावधान किया गया है जिसे अभी तक उन्हें प्रदान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर के पद आशा वर्कर एवं फेसलीटेटर में से भरे जाएं और तब तक उन्हें लेबर कानून के मुताबिक वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान जिन आशा वर्करों की मौत हो चुकी है, उनके आश्रितों को मुआवजा दिया जाए, प्रसुता की छुट्टी का पत्र 6 महीने का जारी किया जाए, कोविड के समय आशा वर्करों को मिल रहे इन्सैंटिव 2500 रुपये की राशि को चालू रखा जाए एवं मोबाइल इंटरनैट के पैक मुहैया करवाए जाएं। आशा वर्करों एवं फैसिलीटेटरों से अतिरिक्त कार्य न लिए जाएं, ड्यूटी के दौरान आशा वर्करों के प्रति किसी भी प्रकार की धक्केशाही के समय स्वास्थ्य विभाग मदद को लेकर तुरंत एक्शन ले। उन्हें बिना किसी निष्पक्ष जांच के निकाला जाता है तो तुरंत विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाए। आशा वर्करों को समय पर 10 तारीख तक वेतन दिया जाए एवं मैडिकल किटें उपलब्ध करवाई जाएं।
इस मौके पर सतमीत कौर, आशा रानी, सुरजीत कौर, जगीर कौर, हरेन्द्र कौर, प्रवीण कौर, रेखा रानी, सुनीता देवी, अवतार कौर, सर्वजीत कौर, मनजीत कौर, दलजीत कौर, परमजीत कौर, गुरेन्द्र कौर, कमलजीत कौर, बलविन्द्र कौर तथा रेनू बाला प्रमुख रूप से मौजूद थीं।
फोटो 131 आशा वर्कर्स यूनियन की कार्यकर्ता दुआरा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञपन विधायक जय कृषण रोड़ी सौपते हुए1।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीआरपीएफ ने रेंजर एफसी को 3-0 से तो खालसा वैरियर ने इंडियन नेवी केरला को 4-3 से हरा कर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट। माहिलपुर – प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा की अगुवाई में कराए जा रहे 59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल...
article-image
पंजाब

देश को गौरवान्वित करने में सक्षम वशिष्ठ का अहम योगदान : संजीव अरोड़ा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत विकास परिषद की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में विद्याथी सक्षम वशिष्ठ को राधाकृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो और स्वर्ण मंदिर के आसपास का गलियारा क्षेत्र पवित्र शहर घोषित, केजरीवाल ने की तारीफ

श्री आनंदपुर साहिब : गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आनंदपुर साहिब में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया इस दौरान पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव...
article-image
पंजाब

हरजोत बैंस को चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर से हिरासत में लिया

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर चल रहा घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अलग-अलग राज्यों से, खास तौर...
Translate »
error: Content is protected !!