विरसा होशियारपुर दा’ मेला की 3 मार्च को लाजवंती आउटडोर स्टेडियम में होगी शुरुआत : प्रसिद्ध गायक सतिंदर सरताज के अलावा स्थानीय कलाकार करेंगे दर्शकों का मनोरंजन

by

होशियारपुर : 2 मार्च: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि होशियारपुर की कला व संस्कृति को संजोए हुए ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला शुक्रवार 03 मार्च से लाजवंती मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर में शुरु होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले संबंधी सभी तैयारियां पूरी तरह से मुकम्मल कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मेले की तैयारी में लगी जिला प्रशासन की टीम की ओर से मेले का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 07 मार्च तक लगने वाले इस मेले में जिले के 100 के करीब दस्तकार, सैल्फ हैल्प ग्रुप हिस्सा लेकर लोगों तक दस्तकारी के नमूनों को पेश करेंगे ताकि लोग एक ही छत के नीचे अपने जिले की अमीर संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियों की खरीददारी कर सकें। उन्होंने बताया कि मेले में रोजाना उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों के अलावा जिले के विभिन्न कालेजों व स्कूलों और अन्य कलाकारों की ओर से अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 03 से 07 मार्च तक लोगों के लिए यह मेला रोज सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलेगा। उन्होंने बताया कि मेले का मुख्य थीम यहां के प्लास्टिक इनले वर्क, पारंपरिक नृत्य, प्राकृतिक उत्पाद रहेंगे, जिसमें अलग-अलग कारीगरों, ग्रुपों व संस्थानों को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेला जिले की दस्तकारी, संस्कृति व पर्यावरण से संबंधित दिलकश नमूनों को पेश करेगा और जिले के दस्ताकारों व सैल्फ हैल्प ग्रुपों के लिए अपने उत्पाद को बेचने का यह एक बड़ा मौका है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य जिले के दस्तकारों को एक ऐसा मंच प्रदान क रना है जहां उनको अपने सामान को बेचने के लिए किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि 05 मार्च को ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेले में स्टार नाइट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रसिद्ध पंजाबी गायक सतिंदर सरताज अपने गीतों से समां बांधेंगे। इसके अलावा सरकारी कालेज की ओर से लंबी हेक व सिठनियां, डी.ए.वी कालेज होशियारपुर की ओर से भंगड़ा, बर्फी बैंड अभिषेक एंड ग्रुप की ओर से लाइव प्रोफारमेंस, लैकमे अकादमी की ओर से फैशन शो, गायक अनमोल राजा की लाइव प्रोफारमेंस, मलवई गिद्दा, नाटक व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन लगातार जारी रहेगा।
कोमल मित्तल ने कहा कि बताया कि मेले में फूड स्टालों की भी विशेष तौर पर व्यवस्था की जा रही है, जिसमें होशियारपुर के मशहूर स्वादिष्ट पकवानों के अलावा अन्य फूड स्टाल भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा सैल्फी प्वाइंट व बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिसमें सी.सी.टी.वी. कैमरों के अलावा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने जिले की दस्तकारी व संस्कृति का सुमेल देखने के लिए जनता को इस मेले में बढ़-चढ़ कर पहुंचने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने नवजन्मी बच्चियों का सिविल अस्पताल में किया सम्मान : बेटियों के जन्म पर भी करें बेटों के जन्म जैसा स्वागत: डा. बलजीत कौर

होशियारपुर, 25 नवंबर: सामाजिक न्याय अधिकारिता, अल्पसंख्यक मामलों, सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने पिछले दिनों बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रदेश स्तरीय प्रोग्राम में शामिल होने से पहले सिविल...
article-image
पंजाब

फरार आतंकी योगराज गिरफ्तार : 2 AK-56, 1 पिस्टल और टिफिन बम बरामद

अमृतसर : पंजाब की अमृतसर पुलिस ने मंगलवार को नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंड़ाफोड़ किया। पुलिस ने नार्को-टेरर मॉड्यूल से जुड़े तरनतारन निवासी योगराज उर्फ योग को रमदास सेक्टर से गिरफ्तार किया। उससे दो AK-56,...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur defeated Fatehgarh Sahib by 6

Hoshiarpur’s Pratika, Jasmine, Dhruvika Seth, Sanjana and Janvi performed brilliantly Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /August 4 In the Under-15 Women’s Cricket Inter-District Cricket Competition, the Hoshiarpur team performed brilliantly in the 35-35 overs match and defeated...
Translate »
error: Content is protected !!