विवाहिता ने फंदा लगाकर जीवन लीला की समाप्त -पुलिस द्वारा पति सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

by
लड़की वालों ने ससुराल परिवार पर तंग परेशान करने का लगाया आरोप-
गढ़शंकर, 15 जनवरी: गढ़शंकर के वार्ड नंबर 5 में एक विवाहित लड़की द्वारा घर में पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त करने का समाचार है। लड़की के भाई के ब्यानों के आधार पर गढ़शंकर पुलिस ने लड़की के पति सहित ससुराल के 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को दिए बयान में राजकुमार पुत्र गुरमेल राम निवासी वार्ड नंबर 12 मोहल्ला रामनगर गढ़शंकर ने बताया कि उसकी बहन कांता देवी का विवाह 2 मार्च 2024 को गगनदीप सिंह पुत्र केवल कृष्ण निवासी वार्ड नंबर 5 गढ़शंकर से रीति रिवाज के साथ हुआ था। उसने बताया उसकी बहन कांता देवी को विवाह से करीब दो-तीन महीने बाद से उसका ससुराल परिवार तंग परेशान करने लग पड़ा था और किसी भी रिश्तेदार के आने जाने से मना किया था। उसकी बहन को किसी से बात नहीं करने देते थे। 8 नवंबर 2024 को कांता देवी ने गढ़शंकर के निजी अवतार में एक बच्चे अभिजोत को जन्म दिया, जिसका आधा खर्च उसके मायके परिवार ने दिया। 19 दिसंबर 2024 को कांता देवी बच्चों समेत मायके परिवार में आई तो सब कुछ ठीक था। जब 10 जनवरी 2025 को कांता देवी ससुर केवल कृष्ण के कहने पर अपने ससुराल गई। 11 जनवरी 2025 को उसकी बहन का फोन आया जिसमें बताया कि उसके लड़के अभिजीत का स्वास्थ्य बिगड़ गया है और उसे नवांशहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है और उसने दोष लगाया कि उसके ससुर केवल कृष्ण ने उसके नन्हें  बच्चे को ब्रांडी का चम्मच और नमक दिया था जिससे उसका स्वास्थ्य खराब हुआ। जह बच्चों को देखने नवांशहर के अस्पताल पहुंचे तो उसकी बहन का ससुर केवल कृष्ण ऊंची ऊंची कहने लगा कि उसकी वजह से बच्चा बीमार हुआ है और उसकी वजह से उनके पैसे लग रहे हैं। अपने भाइयों से कहो कि वह पैसे भेजें। भाई हरजिंदर सिंह ने 13 जनवरी को अस्पताल पहुंचकर 5 हजार ऑनलाइन तथा 5 हजार नकद जमा करवाएं। उन्होंने दोष लगा की उन्हें बच्चे को मिलने नहीं दिया और कहा कि अपनी बहन को यहां से ले जाओ। जिससे मेरी बहन उसकी सास अमरजीत कौर, ससुर केवल कृष्ण, ननद प्रभ उर्फ ज्योति तथा उसका घर वाला सभी ही दिमागी तौर पर तंग परेशान करते थे। उन्हें अकसर मंदा बोला गया। वह अपनी बहन को अपने घर ले आए जो बार-बार अपने बच्चों को मिलने के लिए देखने के लिए तड़प रही थी। ससुर केवल कृष्ण ने कांता देवी को कहा कि तू यहां नहीं आनी चाहिए। उसके चाचा का लड़का बहन कांता देवी को छोड़ने गया था जो घर के बाहर उतार कर आ गया। जब 14 जनवरी 2025 को करीब दोपहर 1:00 बजे उसके भाई हरजिंदर सिंह को बहन कांता देवी के ससुर केवल कृष्ण का फोन आया जिसने बताया कि तुम्हारी बहन कमरे के अंदर है और दरवाजा नहीं खोल रही है। राजकुमार ने बताया कि मैं इस वक्त अपनी बहन कांता देवी के ससुराल गया तो मैं अपनी बहन के कमरे की ओर ऊंची ऊंची उसका नाम लेकर आवाज़ लगाने लगे, जिसने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो उसके कमरे के दरवाजे को तोड़कर अंदर गया तो देखा कि उसकी बहन छत के पंखे से लटक रही थी। उसने आस-पड़ोस को शोर मचाकर इकट्ठा कर अपनी बहन के शव को पंखे से उसके गले में डाली चुन्नी को काटकर उतारा। उन्होंने दोष लगाया कि उसकी बहन ने अपने ससुर परिवार से तंग आकर खुदखुशी की है। बयानों के आधार पर पुलिस ने कांता देवी के पति गगनदीप सिंह पुत्र केवल कृष्ण, उसके ससुर केवल कृष्ण, सास अमरजीत कौर, ननद प्रभ उर्फ ज्योति के खिलाफ अपराधिक धारा 306, 34, 506 आईपीसी तहत मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
फोटो कैप्शन:
 मृतक कांता देवी की फाइल फोटो।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Faceless RTO Services a Landmark

Hoshiarpur/Nov.4/ Daljeet Ajnoha – Backfinco Chairman Sandeep Saini has expressed gratitude to Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann for introducing fully faceless RTO (Regional Transport Office) services across the state. Saini described the initiative...
article-image
पंजाब

पुलिस कार्रवाई न होने से परेशान 31 वर्षीय टीचर ने की खुदकुशी : 7 महीने पहले की थी शिकायत

पटियाला: पंजाब के पटियाला से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां थाना सदर क्षेत्र के गांव शेखुपुरा कंबोआ में रहने वाली 31 वर्षीय प्राइवेट स्कूल टीचर गुरजीत कौर...
article-image
पंजाब

लड़की से अमृतसर के निजी होटल में रेप : पीड़िता ने महिला रिश्तेदार पर लगाए आरोप, होटल ले जाकर जबरन बनवाए संबंध

अमृतसर :  जालंधर की एक लड़की से अमृतसर के एक निजी होटल में रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। लड़की को डराया धमकाया गया और उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप से हिसाब बराबर…. अब ममता बनर्जी की बारी : राहुल गांधी ने सेट किए कांग्रेस के नए टारगेट

काग्रेस नेता राहुल गांधी अंततः अपनी राजनीति की राह पर चलने लगे हैं। दिल्ली चुनाव में हार के बाद अब कांग्रेस की नजर पश्चिम बंगाल पर है। पार्टी वहां ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ...
Translate »
error: Content is protected !!