विशेष अभियान के तहत कुल 351 मामलों का सफल निपटारा : DC मुकेश रेपसवाल

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला राजस्व अदालत की बैठक आयोजित

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला राजस्व अदालत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत सप्ताह राजस्व मामलों के निपटारे हेतु निर्धारित लक्ष्य की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने जिले में लंबित मामलों की स्थिति पर चर्चा करते हुए सभी उपमंडल अधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि प्रति सप्ताह न्यूनतम 100 मामलों का निस्तारण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि मामलों का समयबद्ध समाधान हो सके।
उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के अंतर्गत 29 जनवरी तक कुल 351 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया जा चुका है, जिनमें 82 तकसीम, 172 सीमांकन तथा 97 राजस्व अभिलेख दुरुस्ती से संबंधित मामले शामिल है।
उपायुक्त ने कहा कि तीन माह की विशेष अभियान अवधि में पुराने एवं लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने बताया कि गत सप्ताह बर्फबारी के कारण चुराह, डलहौजी, सलूणी, भरमौर व पांगी क्षेत्रों में कार्य प्रभावित रहा, लेकिन अब मौसम सामान्य रहने की संभावना को देखते हुए अभियान की गति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राथमिकता छह माह से अधिक लंबित मामलों को दी जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि एक वर्ष से अधिक पुराने कोई भी प्रकरण लंबित न रहें।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त केशव राम, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह सहित विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला हत्याकांड : भाम गांव में 99 वर्षीय महिला का शव पेटी से बरामद… एक गिरफ्तार

महिला हत्याकांड :  गढ़शंकर, 19 फ़रवरी : माहिलपुर ब्लाक के गांव भाम में बीते दिन एक घर से 99 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर रखी पेटी में बरामद होने से इलाके में...
article-image
पंजाब

30 लाख से कीर्ति नगर मोहल्ले की में गलियों में टायलें लगने का कार्य शुरु

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने वार्ड नंबर 27 के मोहल्ला कीर्ति नगर में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर :कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर होशियारपुर...
article-image
पंजाब

गांव कितना मेें श्री गुरू गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव कितना के गुरूद्वारा गुरूनानक प्रकाश में गांव वासियों द्वारा श्री गूरू गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। पाठ के भोग पश्चात कीर्तनी जत्थे ने...
article-image
पंजाब

पंजाब कैबिनेट ने लिए अहम फैसले : फसल मुआवजा बढ़ाया , जेलों में स्नीफर डॉग तैनात, मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट ने हाल ही में कई अहम फैसले लिए हैं, जो राज्य की प्रशासनिक, कृषि और विकास योजनाओं को प्रभावित करेंगे। कैबिनेट ने बाढ़ से प्रभावित किसानों के फसल नुकसान के...
Translate »
error: Content is protected !!