विश्व पर्यटन दिवस पर जीभी में‘ शोभला सराज 2.0’ का आयोजन, पर्यटन को स्थानीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने पर बल।

by

स्वच्छ सराज, समृद्ध सराज का गूंजा संदेश, पर्यटन बढ़े, लेकिन प्रकृति और संस्कृति की कीमत पर नहीं।

सराज की सुंदरता और संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने की पहल।

जिभी/बंजार(परस राम भारती):- विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिभी घाटी में ‘शोभला सराज 2.0’ पर्यटन महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। जिभी घाटी पर्यटन विकास संघ ने स्थानीय पर्यटन कारोबारियों, ग्राम पंचायत तान्दी, खाड़ागाड़ और सजवाड़ के सहयोग से जिभी स्थित चौहान पैलेस में इस महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वच्छता, स्थानीय संस्कृति, सामुदायिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार एवं सतत पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मंडी मंडल के मंडलायुक्त राज कृष्ण प्रुथी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सुनैना शर्मा, बंजार के तहसीलदार नीरज शर्मा, पुलिस उपमंडलाधिकारी राज कुमार, मत्स्य अधिकारी दूनी चंद आर्य, विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता कुलदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, पर्यटन कारोबारी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी, महिला मंडलों के सदस्य और पर्यटक मौजूद रहे।

स्वच्छता अभियान से हुआ महोत्सव का शुभारंभ.

‘शोभला सराज 2.0’ की शुरुआत जिभी घाटी के विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक स्वच्छता अभियान से की गई। स्थानीय लोगों, पर्यटन कारोबारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों और पर्यटकों ने मिलकर घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई की। इस अभियान में विदेशी पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस स्वच्छता अभियान में ‘हीलिंग हिमालयाज’, ‘क्रीच क्लीनिंग प्राइवेट लिमिटेड’, ‘सेराज वेंचर’ तथा ग्राम पंचायत तान्दी, ग्राम पंचायत खाड़ागाड़ और ग्राम पंचायत सजवाड़ का सहयोग प्राप्त हुआ, इसके अलावा लांभरी टैक्सी-मैक्सी संचालक संघ सहित अन्य पर्यटन हितधारकों ने सहयोग दिया। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि किसी भी पर्यटन स्थल की सुंदरता और पहचान को बनाए रखने के लिए स्वच्छता तथा जिम्मेदार व्यवहार जरूरी है।

पारंपरिक नाटी ने बांधा समां.

महोत्सव में सराज की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की भी शानदार झलक देखने को मिली। स्थानीय महिला मंडलों ने पारंपरिक नाटी प्रस्तुत कर कार्यक्रम में हिमाचली संस्कृति के रंग भर दिए। महिला मंडलों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को खूब आकर्षित किया और पूरा वातावरण हिमाचली लोक संस्कृति से सराबोर हो गया।

इसके बाद अश्वनी नेगी ने स्थानीय मधुर गीतों और गजलों की प्रस्तुति दी। उनकी संगीतमय प्रस्तुतियों का उपस्थित लोगों ने खूब आनंद लिया।

वेबसाइट और कॉफी टेबल पुस्तक का शुभारंभ.

‘शोभला सराज 2.0’ के दौरान जिभी घाटी पर्यटन विकास संघ की आधिकारिक वेबसाइट तथा ‘शोभला सराज’ नामक कॉफी टेबल पुस्तक का भी शुभारंभ किया गया। इन दोनों पहलों का उद्देश्य सराज क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन स्थलों और स्थानीय जीवनशैली को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाना है।

कॉफी टेबल पुस्तक के माध्यम से क्षेत्र की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को दस्तावेज के रूप में संरक्षित करने का प्रयास किया गया है, जबकि वेबसाइट के माध्यम से सराज के पर्यटन स्थलों और स्थानीय पर्यटन कारोबारियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

सामुदायिक भागीदारी से ही पर्यटन का विकास संभव.

महोत्सव के दौरान पर्यटन के भविष्य को लेकर विभिन्न पक्षों ने विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर सरकारी विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों, पर्यटन कारोबारियों, सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों और स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

वक्ताओं ने कहा कि पर्यटन का विकास केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं होना चाहिए। इसके साथ पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण, स्वच्छता तथा स्थानीय समुदाय की भागीदारी भी सुनिश्चित करना आवश्यक है। प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए जिम्मेदार और सतत पर्यटन को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।

सराज के लिए साझा मंच के रूप में विकसित होगा ‘शोभला सराज’.

जिभी घाटी पर्यटन विकास संघ ने कहा कि ‘शोभला सराज’ को केवल एक वार्षिक पर्यटन महोत्सव तक सीमित रखने के बजाय सराज क्षेत्र में सामुदायिक भागीदारी मजबूत करने, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने वाले निरंतर मंच के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है।

आयोजकों ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सरकारी विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों, पर्यटन कारोबारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला मंडलों, स्वयंसेवकों, स्थानीय निवासियों और पर्यटकों का आभार व्यक्त किया।

महोत्सव का समापन ‘स्वच्छ सराज, समृद्ध सराज,
जिम्मेदार पर्यटन हमारा सामूहिक संकल्प’ के संदेश के साथ हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने तारा देवी मंदिर में शीश नवाया प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी विधायक कमलेश ठाकुर के साथ शिमला के शोघी स्थित तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में जन्मा व्यक्ति भारतीय नागरिक, पुलिस रिपोर्ट नहीं बन सकती आधार: हाईकोर्ट

एएम नाथ। शिमला: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने नागरिकता और पासपोर्ट से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 3 के तहत 26 जनवरी 1950...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं की पीठ में छुरा घोंप रही सुक्खू सरकार, पुनर्नियुक्ति के जरिए चहेतों को बांटी जा रही ‘रेवडियाँ’ : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली को ‘युवा विरोधी’ करार देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीवी का टीका: सर्विकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा का प्रभावी उपाय : डॉ. लाल सिंह

सुंदरनगर, 4 अप्रैल :  रोहांडा ब्लॉक में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान के तहत गर्भाशय ग्रीवा (सर्विकल) कैंसर की रोकथाम के लिए शनिवार को विशेष सत्र आयोजित किया गया। यह अभियान 29 मार्च से...
Translate »
error: Content is protected !!