वीआईपी कल्चर छोड़ आम जनता से जुड़ें संगठन के नेता….तीन राज्यों के जिलाध्यक्षों को दिए संगठन को मजबूत बनाने के टिप्स : राहुल गांधी

by

एएम नाथ। धर्मशाला, 30 अप्रैल :  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए वीआईपी संस्कृति छोड़कर आम जनता से सीधे संवाद करना होगा।

उन्होंने कांग्रेस के जिलाध्यक्षों से जमीनी मुद्दों को प्राथमिकता देने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नैरेटिव का जवाब मीडिया के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से दिया जाए। राहुल गांधी ने यह बात वीरवार को कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू कश्मीर राज्यों के 80 कांग्रेस अध्यक्षों के ट्रेनिंग शिविर के समापन पर कही। उन्होंने इस दौरान जिलाध्यक्षों को पार्टी को मजबूत करने और आम लोगों से जुड़कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के टिप्स दिए।

राहुल गांधी ने अपने साढ़े चार घंटे के ट्रेनिंग कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और विपक्ष के नैरेटिव का जवाब देने के भी टिप्स दिए।

ट्रेनिंग सेशन के बाद राहुल गांधी ने दोपहर बाद ट्रेनिंग शिविर में आए कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के साथ लंच किया और दोपहर सवा दो बजे वह कांगड़ा से वापस दिल्ली लौट गए।

गौरतलब है कि कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप हिमाचल के कांगड़ा में रखा गया था। इसमें तीन प्रदेशों के 80 जिला अध्यक्षों को 10 दिन तक ट्रेनिंग दी गई। वीरवार को ट्रेनिंग कैंप खत्म हो गया है। इसी तरह के कैंप कांग्रेस दूसरे राज्यों में भी लगा चुकी है। इसका मकसद संगठन को मजबूत बनाना है।

उधर, इससे पूर्व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वीरवार सुबह करीब 8 बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे, जहां पंजाब, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों का ट्रेनिंग कैंप चल रहा था। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने एयरपोर्ट पर राहुल गांधी जा स्वागत किया और फिर राहुल गांधी के साथ ही गाड़ी में ट्रेनिंग शिविर स्थल गुप्त गंगा पंहुचे।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा इस शिविर को सम्बोधित करने से संगठन के पदाधिकारियों को एक नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल के कांगड़ा में इस शिविर का आयोजन आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शिविर में मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, जमीनी स्तर पर मतदाताओं से जुड़ने और विपक्षी दलों के नैरेटिव का जवाब देने के टिप्स दिए हैं।

पूरे देश में प्रशिक्षण शिविरों को संबोधित कर रहे राहुल : सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि राहुल गांधी पूरे देश में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस नेताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसी कड़ी में वे कांगड़ा भी आये थे। हिमाचल कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रशिक्षण शिविर के संयोजक एवं एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि राहुल गांधी का यह दौरा केवल प्रशिक्षण शिविर तक सीमित रहा। राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों को सम्बोधित कर उनमें एक नया जोश भरा है। जिसका परिणाम आने वाले समय मे दिखेगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Recovery of property tax, water

Hoshiarpur / 13 September / Daljeet Ajnoha/Sept.13 :  Dr. Amandeep Kaur Commissioner Municipal Corporation Giving information said that recovery of property tax, water and sewerage bills has started in the Municipal Corporation office, Hoshiarpur. In which...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इको फ्रैंडली राखियां हाथों-हाथ बिक रही : मेले में 4 दिन में 1 लाख से अधिक की सेल

राखी उत्सव मेले में पर्यावरण मित्र एवं आकर्षक डिजाइन की राखियों की सेल ऊनाः एमसी पार्क ऊना में 11 अगस्त तक चलने वाले राखी उत्सव मेले में सोमभद्रा ब्रांड नेम से बिक रही इको...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

150 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स कांग्रेसी सांसद ने भरा : दिसंबर में आयकर विभाग ने उनके ठिकानों से 350 करोड़ रुपये किए थे बरामद

अजायब सिंह बोपाराय ।  झारखंड :  झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एक बार फिर चर्चा में है। इसके पीछे की बड़ी वजह उनका 150 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स भरा जाना है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने पकड़ी 31 किलो अल्प्राजोलम टैबलेट : दवाओं के साथ भारी मात्रा में पैकेजिंग सामग्री और निर्माण में इस्तेमाल मशीनें भी जब्त

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 31 किलो अल्प्राजोलम की टैबलेट बरामद की हैं...
Translate »
error: Content is protected !!