वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

by

चंडी मेहलोग, 24 जून (तारा) : वीएसएलएम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्येश्य से एंटी ड्रग जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्लोगन प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, एवं क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपने स्लोगन और चित्रों के माध्यम से समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया । क्विज़ प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान का भी परीक्षण किया ।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु नशा न करने ओर दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।

विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्र मोहन शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
इस कार्यक्रम में दिनेश कुमारी,स्नेहलता, शोभा शर्मा,पंकज शर्मा,अनुप्रिया, पूजा, सरोज,नेहा, मीनाक्षी, और अंजू ठाकुर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीबीपी स्थानीय किसानों से खरीदेगी ताज़ा उत्पाद, आय बढ़ाने की पहल

सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों को मिलेगा सीधा बाज़ार, सरकार-आईटीबीपी में होगा एमओयू गांव में ही मिलेगा रोज़गार, आईटीबीपी करेगी फल-सब्ज़ी सहित कृषि उत्पादों की खरीद एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के किसानों और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या घटी : शिक्षा गुणवत्ता में भी गिरावट- वहीं नौवीं दसवीं में ये गिरावट 35 फीसदी रिकॉर्ड

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधानसभा बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान विधायक राकेश कालिया, पवन काजल और रणधीर शर्मा के संयुक्त प्रश्न के जवाब में ये जानकारी दी है. हालांकि, हिमाचल प्रदेश में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या हिमाचल काग्रेस में खेला होगा : राजेंद्र राणा के बाद एक बार फिर सुधीर शर्मा ने दिखाए तेवर – सुधीर शर्मा ने एकस पर डाली पोस्ट स्वाभिमान से समझौता यानि पहचान का अंत

अजायब सिंह बोपाराय , एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश काग्रेस में बगावत के सुर लगातार तेज होते दिखाई दे रहे है। कल एमएलए राजेंद्र राणा के बाद आज धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सूचना आयुक्त एसएस गुलेरिया ने जागरूक किये अधिकारी : सूचना का अधिकार सरकार की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये महत्वपूर्ण अधिनियम

पालमपुर, 22 फरवरी :- राज्य सूचना आयुक्त, एसएस गुलेरिया ने गुरुवार को संयुक्त कार्यालय परिसर पालमपुर में उपमंडल के जन सूचना अधिकारियों के साथ बैठक में सूचना के अधिकार अधिनियम और इसके प्रावधानों के...
Translate »
error: Content is protected !!