वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार थे: कुलदीप पठानिया

by

वीरभद्र की विचारधारा से प्रेरणा लेकर युवा आगे बढ़ें: विधानसभा अध्यक्ष

93वीं जयंती पर वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि, रिज मैदान पर जुटे कांग्रेस नेता

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह एक युगद्रष्टा नेता थे, जिनका आधुनिक हिमाचल के निर्माण में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार के बाद वीरभद्र सिंह प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता रहे। उन्होंने लगभग 22 वर्ष और 7 दिन तक मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी निभाई, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है और उनकी लोकप्रियता तथा नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि उनका वीरभद्र सिंह के साथ विशेष आत्मीय संबंध रहा और उनसे जुड़ी अनेक स्मृतियां आज भी उनके मन में जीवंत हैं। पठानिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह पूरे प्रदेश को समान दृष्टि से देखते थे और उन्होंने कभी क्षेत्रीय या राजनीतिक आधार पर भेदभाव नहीं किया। उनकी कार्यशैली और विकासोन्मुख सोच आज भी जनप्रतिनिधियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विधानसभा अध्यक्ष ने युवाओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे वीरभद्र सिंह की विकासवादी सोच और जनसेवा की भावना को अपनाकर प्रदेश की प्रगति में योगदान दें। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में हिमाचल ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित कांग्रेस और सरकार के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में एक वाहन के खाई में गिर जाने से पंजाब के तीन पर्यटकों की मौत

एएम नाथ चंबा : डलहौजी इलाके में एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से पंजाब के तीन पर्यटकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान सरकार ने प्रदेश को शिक्षा के राष्ट्रीय सूचकांक में 5वें स्थान पर पहुंचाया : किशोरी लाल

पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपरोला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित एएम नाथ।  बैजनाथ, 21 नवंबर : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पपरोला में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 5 खनन पड़ताल चौकियां स्थापित होने से गैर कानूनी गतिविधियों पर लगाम कसने में मदद मिलेगी : बिक्रम ठाकुर

राज्य में अवैध खनन के विरुद्ध हो रही कड़ी कार्रवाईः ऊना – हरोली विधानसभा क्षेत्र के बाथड़ी में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

के.वी. घुमारवीं के लिए 25 बीघा भूमि स्वीकृत, शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य: राजेश धर्माणी

घुमारवीं विस क्षेत्र में खेल एवं कौशल विकास के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं प्रगति पर केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर),...
Translate »
error: Content is protected !!