वीरेन्द्र कंवर ने बंगाणा में सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी

by
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा में सब बनें भागीदार: वीरेन्द्र कंवर
ऊना, 16 फरवरी: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज बंगाणा में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में जाकर संपन्न हुई। इससे पहले कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि नियमों की पालना जीवन का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियम न मानने के कारण ही सड़क पर दुर्घटनाएं होती हैं जिसमें 18 से 40 वर्ष की आयुवर्ग के अधिकतर युवा मौत का शिकार बनते हैं।
वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के लिए सभी भागीदार बनें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि चैपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और दोपहिया वाहन चलाते समय हैल्मेट का प्रयोग करना चाहिए। क्षमता से अधिक तथा ओवरस्पीड नहीं करनी चहिए। मंत्री ने कहा कि अधिकतर दुर्घटनाएं ओवरस्पीड करने तथा ट्रैफिक नियम न मानने के कारण होती हैं। उन्होंने परिवहन विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा माह आयोजित किया जाना एक सार्थक पहल है तथा इस अभियान में सभी हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चत की गई है।
ग्रामीण विकास मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि नियमों की अवहेलना प्रतिष्ठा का सवाल नहीं हो सकता तथा इससे बहुमूल्य जान की हानि होती है। अनेकों व्यक्ति मौत के मुंह में चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करके ही दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सड़क नियमों को मानने के लिए प्रेरित किया और बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने पर पुलिस विभाग द्वारा कोई पूछताछ नहीं की जाती और न ही मददगार व्यक्ति को कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
इस कार्यक्रम में एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा, जिला भाजपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मुच्छाली पंचायत प्रधान विजय शर्मा, उपप्रधान अजय शर्मा, हिमफैड के निदेशक चरणजीत शर्मा, रोड सेफ्टी क्लब के सतीश धीमान, पंचायत समिति सदस्य जोगेन्द्र देव आर्य, रावमापा बंगाणा के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, आरटीओ रमेश चंद कटोच, एआरटीओ राजेश कौशल सहित परिवहन विभाग के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
सड़क सुरक्षा माह का समापन्न आज
सड़क सुरक्षा माह का समापन्न बुधवार को होने जा रहा है। 18 जनवरी से शुरू हुए माह का समापन्न समारोह जिला परिषद सभागार में दोपहर 2 बजे आयोजित किया गया। जिसमें उपायुक्त ऊना राघव शर्मा मुख्यतिथि होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ब्लू स्टार कंपनी में ऑपरेटर के 50 पदों के लिए साक्षात्कार : 17 अप्रैल को घुमारवीं में सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के 06 पदों के लिए घुमारवीं में होंगे साक्षात्कार

एएम नाथ।  बिलासपुर, 13 अप्रैल: ब्लू स्टार कंपनी, नाहन रोड, रामपुर काला अंब, जिला सिरमौर द्वारा ऑपरेटर के 50 पदों को भरा जा रहा है। जबकि श्रीराम इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, घुमारवीं, द्वारा सेल्स एक्जेक्यूटिव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कालेज चौकी मन्यार में खंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित : चौकीमनियार महाविद्यालय से प्रोफेसर कविता कौशल द्वारा आए हुए अतिथियों का किया स्वागत

ऊना, 11 अक्तूबर – नेहरू युवा केंद्र ऊना के सौजन्य से मेरी माटी मेरा देश खंड स्तरीय कार्यक्रम कालेज चौकी मन्यार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक एनवाईके डॉ लाल सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति और अन्य सदस्यों ने अधिकारियों को दिए निर्देश : ऑडिट पैरों के निवारण के लिए त्वरित कदम उठाएं: इंद्र दत्त लखनपाल

हमीरपुर 15 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति ने रविवार को यहां हमीर भवन में हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा परीक्षा विभाग के तहत आने आने वाले विभिन्न विभागों, संस्थानों, बोर्डों, अर्द्ध-स्वायत्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव में उतनी ही गारंटी का वादा करें, जितना आप दे सकते : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की इस सलाह के बाद प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सियासी वार पलटवार हो रहा है। पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी विकास करने की बजाय पार्टी की अंदरूनी राजनीति...
Translate »
error: Content is protected !!